TRENDING TAGS :
Etah News :भीषण गर्मी में अग्नि तपस्या में लीन मौनी बाबा, खड़ेश्वरी साधना कर रहे संत
Etah News:एटा के जलेसर में भीषण गर्मी के बीच मौनी बाबा की 60 दिवसीय अग्नि तपस्या और ललितेश बाबा की खड़ेश्वरी साधना चर्चा में।
Etah Mauni Baba tapasya News
Etah News : एटा उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के जलेसर थाना क्षेत्र में जहां एक ओर भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है तथा तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है, वहीं जलेसर क्षेत्र के गांव पिलखतरा स्थित आश्रम में साधना और तपस्या का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। यहां मौनी बाबा 60 दिवसीय अग्नि तपस्या में लीन हैं, जबकि आश्रम के संत ललितेश बाबा खड़ेश्वरी तपस्या कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, मौनी बाबा 24 अप्रैल से अग्नि तपस्या पर विराजमान हैं। चारों ओर अग्नि के बीच बैठकर की जा रही उनकी यह कठोर साधना आगामी 24 जून को पूर्ण होगी। भीषण गर्मी के बावजूद उनकी ईश्वर भक्ति, अटूट आस्था और तपस्या क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।आश्रम के एक अन्य संत ललितेश बाबा भी खड़ेश्वरी तपस्या कर रहे हैं। वह लगातार खड़े रहकर साधना में लीन हैं और उनकी तपस्या भी 24 जून को पूर्ण होगी। वहीं तीसरे संत ब्रह्मचारी बाबा ध्यान योग के माध्यम से आध्यात्मिक साधना कर रहे हैं।क्षेत्रिय लोगों और ग्रामीणों के अनुसार, मौनी बाबा ने बचपन से ही मौन व्रत धारण कर रखा है।भक्तजन महिला व पुरष आश्रम पर दिन रात भजन कीर्तन कर रहे हैं।
इससे पूर्व वर्ष 2025 में भी उन्होंने 26 अप्रैल से 6 जून तक अग्नि तपस्या की थी, जबकि ललितेश बाबा ने एक पैर पर खड़े होकर खड़ेश्वरी साधना की थी। तपस्या पूर्ण होने पर भक्तजनों ने विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था।आस्था और तप की इस अनूठी मिसाल को देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंच रहे हैं।यह बात कोई भी बताने को तैयार नहीं है कि दोनों संतों द्वारा यह तपस्या क्यों कि उद्देश्य की पूर्ति के लिए की जा रही है।इस अवसर पर ग्रामीण गुड्डू शर्मा, जुगेन्द्र पाल सिंह, कैलाश शर्मा, सर्वेश देवी, प्रांशु उपाध्याय, शिवांक उपाध्याय सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।


