Etah News: पति की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी व इनाम घोषित की मांग, पीड़िता ने जान को खतरा बता एस

Etah News: एटा में पति की हत्या के मामले में न्याय की गुहार। पीड़िता ने SSP से फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी और उन पर इनाम घोषित करने की मांग की है। परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए जान का खतरा बताया है।

Sunil Mishra
Published on: 13 May 2026 7:35 PM IST
Etah News: पति की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी व इनाम घोषित की मांग, पीड़िता ने जान को खतरा बता एस
X

Etah News: जनपद एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में दर्ज हत्या के एक बहुचर्चित मामले में पीड़ित मृतक की पत्नी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलामारन से फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है मृतक की वहन लता यादव ने फरार आरोपियों द्वारा पीड़ित परिवार को धमकी देने और थाना पुलिस के संरक्षण देने के आरोप लगाये है ।

घटना क्रम के मुताबिक ग्राम गदनपुर, पोस्ट बसुंधरा निवासी लक्ष्मी पत्नी पवन कुमार ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति की हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात में मुकदमा अपराध संख्या 163/2026 दर्ज है। पीड़िता का आरोप है कि मामले में नामजद आठ आरोपियों में से पांच को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि तीन आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं।महिला ने आरोप लगाया कि फरार आरोपी लगातार उसके परिवार को धमकियां दे रहे हैं। इस संबंध में स्थानीय थाना पुलिस को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने यह भी दावा किया कि धमकी से संबंधित वीडियो भी मौजूद है।

प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने फरार आरोपियों पर इनाम घोषित कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी कराने तथा मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है और शेष आरोपियों की तलाश के लिए प्रयास जारी हैं।

घटना से पीड़ित परिवार के दर्जनों महिला एवं पुरुष वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शीघ्र गिरफ्तारी कराने की गुहार लगाई मृतक के भाई का कहना है कि कि अगर इनकी शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो यह लोग मेरे परिवार के साथ हत्या जैसी कोई अप्रिय घटना घटित कर सकते हैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

Shivam

Shivam

Shivam is a multimedia journalist.

Next Story