Etah: श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, 101 कलश के साथ महिला भक्तों ने निकाली शोभयात्रा

Etah News: श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन श्री रघुनाथ कृपा भवन में हो रहा है। 3 से 10 जनवरी तक इस धार्मिक महोत्सव में आमजन कथा श्रवण कर पाएंगे।

Ajay Chauhan
Published on: 3 Jan 2024 4:17 PM IST
X

101 कलश के साथ महिला भक्तों ने निकाली शोभयात्रा (Social  media) 

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले के नगर अलीगंज में बुधवार (03 जनवरी) से श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत हुई। इस अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई। शहर में भक्तिमय माहौल रहा। संत धर्मावलम्बियों ने कहा, 'श्रीमद् भागवत कथा के सुनने से मनुष्य के पापों का नाश होता है। मनुष्य का चित्त और चरित्र भौतिक संसार से आध्यात्मिक संसार की ओर जाता है। 16 कलाओं से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से लेकर हर चरित्र के बारे में वर्णन होता है।

श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन श्री रघुनाथ कृपा भवन में हो रहा है। अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक आचार्य मनोज अवस्थी के मुखारविंदु से बड़ी संख्या में भक्तजन 3 जनवरी से 10 जनवरी तक इस धार्मिक महोत्सव में कथा श्रवण करेंगे। जिससे पुण्य लाभ मिलेगा।


4 से 10 जनवरी का कार्यक्रम

इस कथा में 4 जनवरी को सुखदेव भगवान का आगमन होगा। परीक्षित जन्म व परीक्षित को श्राप लगने की कथा होगी। 5 जनवरी को विदुर उद्धव संवाद होगा। सती अनुसुइया चरित्र 6 जनवरी को ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र, 7 जनवरी को समुद्र मंथन, नन्द जन्मोत्सव और श्री राम अवतार होगा। 8 जनवरी को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं छप्पन भोग का कार्यक्रम होगा। 9 जनवरी को कंस वध, रुक्मणी-श्रीकृष्ण विवाह, 10 जनवरी को सुदामा चरित्र एवं परीक्षित मोक्ष कथा का आयोजन होगा। 11 जनवरी को ब्रह्मभोज एवं भंडारे के आयोजन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हो जाएगा। आचार्य केशवानंद अवस्थी के उपदेशों से सुनने वालों को लाभ मिलेगा।

शोभयात्रा के दौरान अलीगंज के भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, नगर पालिका परिषद अलीगंज अध्यक्ष के प्रतिनिधि सुजीत गुप्ता उर्फ बॉबी,कार्यक्रम के आयोजक अजय पाल सिंह उर्फ बंटी ठाकुर नगर अध्यक्ष व्यापार प्रतिनिधि मंडल अलीगंज,भानु राठौर, बहोरन सिंह अमीन, के साथ बड़ी संख्या मैं पुरूष एवं महिला भक्त उपस्थित रहे।

Ajay Chauhan
ABOUT THE AUTHOR

Ajay Chauhan

Ajay Chauhan - Newstrack Reporter (District - Kasganj) To be honest with my work and organization whomsoever I join my ambition to make my self progress and my organization in each step of life.

Next Story