TRENDING TAGS :
Etah News: लोकार्पण से पहले ही परशुराम चौक के सौंदर्यीकरण कार्य की खुली पोल, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग
Etah News: एटा में परशुराम चौक सौंदर्यीकरण कार्य लोकार्पण से पहले ही सवालों में, गुणवत्ता पर गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग उठी।
Etah Parshuram Chowk News
Etah News: उत्तर प्रदेश एटा जनपद में नगर पालिका परिषद एटा द्वारा कराए जा रहे परशुराम चौक के निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य की गुणवत्ता पर लोकार्पण से पहले ही सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों के बीच चौक पर स्थापित किया गया फरसा और त्रिशूल का ढांचा गिर गया, जिससे जहां एक ओर निर्माण कार्य की मजबूती और गुणवत्ता को लेकर भी चर्चा सवाल उठने लगे हैं वही साथ में यह भी सवाल उठने लगा है यह किसी ने गिराया तो नही है पूरा प्रकरण संदेह के घेरे में है माज के लोगों में इस बात को लेकर चर्चाओ का बाजार गर्म है साथ ही ब्राह्मण समाज में फर्सा गिरने को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है और लोगों ने इस में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
आपको बताते चलें इस घटिया निर्माण को लेकर पूर्व में भी एटा के अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज गुप्ता को ब्राह्मण समाज के लोगों ने शिकायत की थी । किन्तु वही ढाक के तीन पात रहेकोई सुधार नहीं हुआ। वहीं हरेन्द्र सारस्वत ने कहा फर्सा एक साल से लग रहा था और लग भी गया लेकिन एक साल से लगते लगते इसका 2027 के इलैक्शन के कारण चेयरमैन द्वारा लोकार्पण नहीं कराया गया यह कुछ भी कर लें 2027 में बाह्ममण कभी भी भाजपा को वोट नहीं देगा। उन्होंने कहा यह फरसा गिरा नहीं है इसी गिराया गया है अभी कुछ दिन पूर्व बहुत तेज आंधी आई थी तब यह नहीं गिरा अब बिना आंधी के यह फरसा कैसे गिर गया यह जांच का विषय है।
वहीं दिलीप कुमार ने कहा कि हमारे आराध्य भगवान परशुराम का फरसा गिरना बहुत ही असम्मानजनक है उक्त निर्माण करने वाले नगर पालिका के ठेकेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कार्यवाही होनी चाहिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप हुआ होता जो हल्की हवा में इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न नहीं होती तो भी उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की आवश्यकता है।
यह भी पता चला है कि दो दिन पूर्व ही नगर पालिका चेयरमैन ने स्वयं निर्माण स्थल का निरीक्षण कर ठेकेदार को कार्य की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद भी अगर निर्माण कार्य में कथित लापरवाही सामने आने से ठेकेदार और नगर पालिका की मिली भगत और कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। वहीं स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी अरविन्द सिंह से मांग कि है नगर पालिका के विभिन्न सौंदर्यीकरण कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी नहीं की जा सकती है उन्होने मांग की है कि परशुराम चौक के साथ-साथ पूर्व में कराए गए घंटाघर, हाथी दरवाजा तथा अन्य सौंदर्यीकरणों परियोजनाओं की भी उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए, ताकि निर्माण कार्यों की वास्तविक गुणवत्ता सामने आ सके।
हालांकि, इस संबंध में नगर पालिका परिषद अथवा संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि जांच में निर्माण में किसी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग भी तेज हो सकती है। फिलहाल यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर प्रेमपाल सिंह ने बताया कि उक्त फर्सा गिरने की घटना की सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है यह फर्सा कैसे गिरा है या किसी के द्वारा गिराया गया है जिससे यह स्पष्ट हो सके अगर कोई शिकायत प्राप्त होती या मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी


