TRENDING TAGS :
Etah News: मेडिकल कॉलेज परिसर में बढ़ती घटनाओं पर पुलिस का एक्शन शुरू
Etah News: एटा मेडिकल कॉलेज परिसर में बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ लगातार निगरानी की जा रही है।
Etah News(Photo-Social Media)
Etah News: जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी, जाम, मारपीट और जेबकटी मोबाइल चोरी आदि घटनाओं से आसपास के मोहल्लों के लोग लंबे समय से परेशान थे। आए दिन होने वाली इन घटनाओं के कारण स्थानीय नागरिकों, मरीजों और उनके परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पवार ने पुलिस बल के साथ आज विशेष अभियान चलाया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर में पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा तथा स्वयं पैदल भ्रमण कर पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया और सडक पर खडे हथठेलों ,दुकानदारों व वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि सड़क पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग न करें। उन्होने मैडिकल कालेज के प्रमुख मार्ग पर अवैध रूप से जाम लगाये एम्बुलेंसों को भी स्पष्ट हिदायत दी कि वह फिर से यहां नजर न आयें।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने, जाम की समस्या समाप्त करने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई को जन हितैषी बताते हुए उम्मीद जताई कि प्रशासन मेडिकल कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी तथा आम नागरिकों को जाम अतिक्रमण से राहत मिलेगी।


