जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे थे 6 लोग, रोडवेज बस से भिड़ी बाइक; 2 की दर्दनाक मौत

Etah Road Accident: हादसे के बाद मौके पर कुछ वक़्त के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों व मृतकों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

Priya Singh Bisen
Published on: 5 Sept 2026 12:06 PM IST
Etah Road Accident
X

Etah Road Accident

Etah Road Accident: उत्तर प्रदेश के एटा में जन्माष्टमी की रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे कोतवाली देहात क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि एक ही बाइक पर सवार 6 लोग शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की झांकियां देखने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे में बच्चे और किशोर की मौत

हादसे में पांच वर्षीय अर्जुन निवासी गंगा नगर और 17 वर्षीय श्याम सुंदर निवासी दत्तेई, थाना मिरहची की मौत हो गई। वहीं गोविंद निवासी रेवाड़ी मोहल्ला, थाना कोतवाली नगर, जूली निवासी बमनई, वर्षा और सूरती निवासी गंगा नगर घायल हुए हैं।

हादसे के बाद मौके पर कुछ वक़्त के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों व मृतकों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। रात में मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी। शनिवार सुबह करीब छह बजे परिजन उन्हें तलाशते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंचे, तब हादसे की जानकारी मिली।

एक ही बाइक पर सवार थे 6 लोग

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बाइक पर 6 लोग सवार थे। बाइक ओवरलोड होने के कारण असंतुलित होने की बात भी सामने आई है। बताया गया है कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की हालत ऐसी बताई गई कि वे तत्काल घटना के बारे में जानकारी देने की स्थिति में नहीं थे।

वर्षा के कारण सड़क पर थी फिसलन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे से कुछ वक़्त पहले एटा की तरफ से एक बाइक तेज रफ्तार में जाती हुई दिखाई दी थी। वहीं रोडवेज बस अलीगढ़ की ओर से आ रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, वर्षा के कारण सड़क पर फिसलन भी थी। ऐसे में तेज रफ्तार और सड़क की स्थिति हादसे की वजहों में शामिल हो सकती है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही होगी।

बस पुलिस के कब्जे में, चालक फरार

सीओ सिटी कृतिका सिंह ने बताया कि रोडवेज बस और बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि चार घायल हैं। घायलों का इलाज जारी है। शनिवार सुबह दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए।

पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है, जबकि बस चालक हादसे के बाद फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और इलाके में भी शोक का माहौल है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story