TRENDING TAGS :
Etah News: एटा के छात्रों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया परचम, 25 विद्यार्थी टॉपर्स की सूची में शामिल
Etah UP Board Toppers 2025: एटा के छात्रों ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन किया! 25 विद्यार्थियों ने टॉपर्स की सूची में जगह बनाई, जानें कौन से छात्र-छात्राओं ने जिले का नाम रोशन किया।
Etah UP Board Toppers 2025
Etah UP Board Toppers 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के घोषित परिणामों में एटा जिले के होनहार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। इस बार हाईस्कूल में जहां 16 छात्र-छात्राओं ने टॉप 10 सूची में स्थान पाया, वहीं इंटरमीडिएट में भी 9 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने उच्चतम अंकों के साथ बाजी मारी।
हाईस्कूल टॉपर्स (2025)
1. मोहिनी यादव – 568 अंक (94.67%), R D साइंटिफिक इंटर कॉलेज, जैथरा
2. सत्यदेव – 566 अंक (94.33%), R D साइंटिफिक इंटर कॉलेज, जैथरा
3. गौरी यादव – 565 अंक (94.17%), R D इंटर कॉलेज, अलीगंज
4. दीक्षा सिंह – 564 अंक (94.00%), सरस्वती विद्या मंदिर, जलेसर
5. सोमेश कुमार – 563 अंक (93.83%), सरस्वती विद्या मंदिर, जलेसर
6. क्रश कुमार सागर – 562 अंक (93.67%), एम.जी.एच.एम. इंटर कॉलेज, मरेहरा
7. साकेत – 558 अंक (93.00%), R D साइंटिफिक इंटर कॉलेज, जैथरा
8. राधा कुमारी – 557 अंक (92.83%), श्री राधा कृष्ण इंटर कॉलेज, कोईला
9. प्रियांशु कुमार – 556 अंक (92.67%), उल्फत राय इंटर कॉलेज, खेरा बसुंधरा
10. ओम यादव, आकांक्षा दुबे, सार्थक – 556 अंक (92.67%), श्री राम बाल भारती इंटर कॉलेज, एटा
11. प्रेरणा गौतम, पुष्पेंद्र सिंह, अनामिका – 555 अंक (92.50%), अलग-अलग स्कूलों से
इंटरमीडिएट टॉपर्स (2025)
1. अंशी – 474/500 (94.80%) – R D इंटर कॉलेज, अलीगंज
2. सृष्टि व अनुराग – 458/500 (91.60%) – R D इंटर कॉलेज, अलीगंज व R D साइंटिफिक, जैथरा
3. संध्या सागर, समीक्षा मिश्रा, हर्ष दीक्षित – 454/500 (90.80%) – मरेहरा, अलीगंज व नगला रेवती के विभिन्न विद्यालयों से
4. भूप सिंह, शक्ति – 453/500 (90.60%) – R D इंटर कॉलेज, अलीगंज
5. निधि – 452/500 (90.40%) – एस.एम.टी. एल.एस.डी. इंटर कॉलेज, मूसियार, जलेसर
शिक्षा अधिकारी और प्रशासन ने दी बधाई
इस शानदार प्रदर्शन पर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) सी के सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण है। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने भी जिले के टॉपर्स को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और अन्य विद्यार्थियों से भी इसी प्रकार मेहनत करने की अपील की।
एटा के विद्यार्थियों ने फिर किया कमाल
इस वर्ष के परीक्षा परिणामों ने यह सिद्ध कर दिया है कि एटा जिले के विद्यालयों में शिक्षा का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है और विद्यार्थी पूरे राज्य में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। ये उपलब्धियाँ आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देने का कार्य करेंगी।


