TRENDING TAGS :
Etah News: आधा दर्जन मंदिरों में घंटा छत्र मूर्ति चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
Etah News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी सदर संकल्प दीप कुशवाह के नेतृत्व में गठित टीम ने बुधवार को इस घटना का खुलासा किया है।
Etah News
Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के थाना पिलुआ पुलिस ने मंदिरों से घंटा, मुकुट और अन्य धार्मिक सामग्री चोरी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 39 पीतल के घंटे, एक सफेद धातु का छत्र, 15 हजार रुपये नकद, चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा उपकरण बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी सदर संकल्प दीप कुशवाह के नेतृत्व में गठित टीम ने बुधवार को इस घटना का खुलासा किया है।
मामले में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने विनोद कुमार निवासी अलामपुर थाना मिरहची तथा योगेश उर्फ लाला निवासी महाराजपुर थाना कोतवाली देहात बुलंदशहर को गिरफ्तार किया।
गौरतलब है कि 16 जून को ग्राम बंथल स्थित चंडी माता मंदिर से लगभग 100 किलोग्राम वजन के पीतल के घंटे, माता का मुकुट और चांदी का छत्र चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में थाना पिलुआ पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
घटनाओं में भी बड़ा खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने कई अन्य मंदिर चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में सकरौली क्षेत्र के तलिया वाली माता मंदिर से घंटे और मूर्ति चोरी की थी। इसके अलावा मई में जसरथपुर क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर तथा जून में पिलुआ क्षेत्र के एक अन्य मंदिर से भी घंटों की चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गांवों के बाहर स्थित मंदिरों की पहले रेकी करते थे। मंदिर खुलने और बंद होने के समय की जानकारी जुटाने के बाद रात में वारदात को अंजाम देते थे। चोरी किए गए घंटे और अन्य सामान को औने-पौने दामों में बेचकर रकम आपस में बांट लेते थे।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी शातिर अपराधी हैं और उनके खिलाफ एटा, बुलंदशहर, कासगंज, हापुड़, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर सहित कई जनपदों में चोरी, गैंगस्टर और अन्य गंभीर धाराओं के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों को गिरफ्तार किया जेल भेज दिया गया है।


