TRENDING TAGS :
Etah News: लखनऊ अग्निकांड के बाद एटा में कार्रवाई पर उठे सवाल, तीन लाइब्रेरी सील कर थमा अभियान
Etah News: लखनऊ अग्निकांड के बाद एटा में अग्नि सुरक्षा जांच के तहत तीन लाइब्रेरी सील की गईं। अन्य संस्थानों में निरीक्षण और नोटिस की कार्रवाई जारी रहने की बात प्रशासन ने कही।
लखनऊ अग्निकांड के बाद एटा में कार्रवाई पर उठे सवाल, तीन लाइब्रेरी सील कर थमा अभियान (Photo- Newstrack)
Etah News: लखनऊ और दिल्ली में हुए अग्निकांडों के बाद प्रदेशभर में कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरी, अस्पतालों और क्लीनिकों होटलों में आदि बड़े शो रूमो में अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एटा जनपद में भी प्रशासन और फायर विभाग ने अभियान शुरू किया, लेकिन शुरुआती कार्रवाई के बाद अभियान की रफ्तार धीमी पड़ने से इसकी प्रभावशीलता पर सवाल उठने लगे हैं।
लाइब्रेरी की सुरक्षा मानकों में मिली खामियां
रविवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने सीएफओ प्रशान्त सिंह के नेतृत्व में निधौली क्षेत्र की रॉयल लाइब्रेरी, नव्या लाइब्रेरी तथा शांति नगर स्थित स्टडी हब का निरीक्षण किया। सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर तीनों संस्थानों को सील करने की कार्रवाई की गई, जबकि कई अन्य संस्थानों को नोटिस जारी किए गए। प्रशासन का कहना है कि बेसमेंट में संचालित तथा निर्धारित क्षमता से अधिक छात्रों वाले संस्थानों पर कार्रवाई जारी रहेगी और छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
फायर विभाग की कार्रवाई
हालांकि, स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि जनपद में अब भी कई कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, अस्पताल और क्लीनिक आदि बेसमेंट में संचालित हो रहे हैं। इसके बावजूद अब तक किसी अस्पताल या क्लीनिक को सील नहीं किया गया है। फायर विभाग की कार्रवाई केवल नोटिस जारी करने तक सीमित रहने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, अभियान के शुरुआती दिन निरीक्षण के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह की टीम की सक्रियता भी कम हो गई है। इसके चलते कई संस्थानों में पहले की तरह संचालन जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अभियान लगातार और निष्पक्ष तरीके से चलाया जाए तो सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों पर प्रभावी कार्रवाई संभव है।
फिलहाल प्रशासन का कहना है कि निरीक्षण अभियान जारी रहेगा और जहां भी सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिलेगा, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


