Etah News: पहली पत्नी ने रुकवाई दूसरी शादी, दूल्हे को मंडप से ले गई पुलिस

Etah News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में बिना तलाक दूसरी शादी करने पहुंचा युवक, पहली पत्नी ने पुलिस बुलाकर रुकवाई शादी, सरकारी योजना के दुरुपयोग का मामला आया सामने।

Shashi kant gautam
Published on: 21 Nov 2026 8:42 PM IST
First wife interrupts second wedding
X

पहली पत्नी ने रुकवाई दूसरी शादी, दूल्हे को मंडप से ले गई पुलिस (Photo- Newstrack)

Etah News: एटा जनपद मुख्यालय पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बिना तलाक दिए दूसरी शादी रचाने पहुंचे एक युवक को उस समय भारी फजीहत का सामना करना पड़ा भारी संख्या में विवाह योजना कार्यक्रम चल रहा था शादी के जोड़ों में सजे बैठे थे, प्रशासनिक व्यवस्था को चूना लगाकर दूसरी शादी करने पहुंचे युवक को जब उसकी पहली पत्नी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की चल रही कार्यक्रम में पहुंचकर शादी करने से रोक दिया और दूसरी शादी करने के आरोप में पुलिस से पकड़वाकर थाने ले गई ऐसा होते देख पूरे पंडाल में हलचल मच गई

शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुई इस घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक शादी रुकवा दी और दूल्हे को कॉलर से पकड़कर मंडप से सीधे थाने ले गई। दूल्हे के पकड़े जाने के बाद नई दुल्हन भी मायूस होकर मंडप से लौट गई।

जानकारी के अनुसार, मारहरा थाना क्षेत्र के मीरा सराय गांव निवासी आकाश (28) पेशे से पेंटर है। उसकी शादी 14 नवंबर 2021 को अलीगंज थाना क्षेत्र के चमन नगरिया गांव निवासी सोनी (27) से हुई थी। सोनी का आरोप है कि शादी के बाद से ही आकाश दहेज में बुलेट बाइक की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करता था और जान से मारने की धमकी देकर उसे घर से निकाल दिया था। दोनों के बीच पिछले करीब तीन साल से कोर्ट में तलाक का मुकदमा विचाराधीन है।

शनिवार को सोनी अपनी एक सहेली की शादी में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में पहुंची थी। वहां उसने देखा कि उसका पति आकाश अपने परिवार वालों के साथ मंडप में एक नई दुल्हन के साथ बैठा है। सोनी ने आरोप लगाया कि बिना कानूनी तलाक लिए आकाश सरकारी योजना के तहत मिलने वाले एक लाख रुपये के लालच में दूसरी शादी कर रहा था।

यह देखते ही सोनी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाह की रस्मों को रुकवाया और आरोपी दूल्हे को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र पवार ने बताया कि पहले से शादीशुदा युवक द्वारा सामूहिक विवाह समारोह में दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है, जिस पर आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Shashi kant gautam
ABOUT THE AUTHOR

Shashi kant gautam

Publisher Mail ID - skgautam1208@gmail.comskgautam1208@gmail.com

Shashi Kant Gautam is a journalist with over five years of experience in the news industry. He specializes in regional developments, social issues, and community affairs. He holds a degree in Mass Communication and Journalism. Apart from journalism, he enjoys writing, traveling, and sports, which contribute to his curiosity and broad perspective on current affairs.

Next Story