TRENDING TAGS :
Etah News: एटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा माहौल
Etah News: एटा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से माहौल राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।
Etah News(Photo-Social Media)
Etah News: इधर एटा नगर में भी नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा नगर पालिका से महता पार्क तक निकाली गई। यात्रा में पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड समेत कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल हुए। नीमा के पदाधिकारियों ने भी यात्रा में सहभागिता की। इनमें डॉ. विजेंद्र वर्मा, डॉ. एनपी सिंह, डॉ. मनोज भारद्वाज, डॉ. आनंद राठौर और डॉ. विशाल गुप्ताडाक्टर राम विलास शर्मा, डाक्टर ए के राठौर, डाक्टर ओम देव, डाक्टर रविन्द्र, डाक्टर मनोज गुप्ता, डॉ नाजीर हुसैन, डाक्टर राघवेंद्र यादव, डाक्टर विजेंद्र सिंह,डाक्टर कृष्णकांत मिश्रा, डाक्टर मनीष वार्ष्णेय डाक्टर कुलदीप पांडेय सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहे।
वही नूहखेड़ा कस्बे में नोहखास भाजपा मंडल के सानिध्य में निकली तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। वहीं एटा नगर में नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश दिया गया। नूहखेड़ा में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पंडित जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल इंटर कॉलेज से हुआ। यात्रा पुराना डाकघर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित
कालीचरण शर्मा के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण के बाद शहीद सुशील यादव के शहीद स्मारक पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। हाथों में तिरंगा थामे भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ पूरे कस्बे का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता और मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह उर्फ आशू ठाकुर के सानिध्य में आयोजित हुई। इसमें पूर्व अवागढ़ मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार शर्मा पम्मी पंडित, सतेंद्र सिंह जादौन, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र दिवाकर, योगेश माहौर और रामवीर सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। तिरंगा यात्राओं के दौरान लोगों ने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।


