Etah News: जैथरा में पुलिस पर गंभीर आरोप, तीन किशोरों को ले जाने और महिलाओं से धक्का-मुक्की का मामला

Etah News: एटा के जैथरा में तीन किशोरों को सादे कपड़ों में ले जाने और महिलाओं से धक्का-मुक्की के आरोप, पुलिस ने अपहरण की आशंका में पूछताछ की बात कही।

Sunil Mishra
Published on: 8 Aug 2026 3:33 PM IST
Etah News: जैथरा में पुलिस पर गंभीर आरोप, तीन किशोरों को ले जाने और महिलाओं से धक्का-मुक्की का मामला
X

Etah News 

Etah News: जैथरा में पुलिसिया आतंक वर्दी तथा सादा वर्दी में पुलिसकर्मियों पर तीन नावालिगों को उठाने तथा महिलाओं को घर से जबरन खींच कर ले जाने का आरोप दो धक्का-मुक्की में महिलायें घायल बिना नम्बर की सफेद कार सवारों को अपहरणकर्ता समझ महिलाओं ने किया विरोध, पुलिस बोली- युवती के अपहरण की आशंका में पूछताछ के लिए लाए थे किशोर एटा उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के थाना जैथरा क्षेत्र में तीन दिन मे घटी दो घटनाओं ने जैथरा की जनता के दिल में दहशत पेदा कर दी है।


घटनाओं को अंजाम देने में थानाध्यक्ष का नाम सबसे ऊपर है बीती देर रात्रि कस्बा जैथरा की कांशीराम कॉलोनी में सादा वर्दी में बिना नम्बर प्लेट की कार से पहुंचे तथाकथित पुलिसकर्मियों द्वारा तीन 16 वर्षीय नावालिग किशोरों को सफेद कार में बैठाकर ले जाने के आरोप से हंगामा खड़ा हो गया। कार सवारों के खुद को पुलिसकर्मी बताने के बावजूद वर्दी में न होने पर महिलाओं को बच्चों के अपहरण की आशंका हुई और उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान हुई छीना-झपटी और धक्का-मुक्की में दो महिलाएं घायल हो गईं। परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर किशोरों के साथ मारपीट और अभद्रता का भी आरोप लगाया है।

वहीं थाना पुलिस ने अपहरण के आरोपों को निराधार बताते हुए युवती के साथ हुई कथित खींचतान के बाद किशोरों को पूछताछ के लिए थाने लाने की बात कही है। पहली घटना काशीराम कॉलोनी निवासी महिलाओं के मुताबिक, घटना रात करीब साढ़े नौ बजे कीबताई जाती है है। सफेद रंग की कार से सादा कपड़ों में कुछ लोग पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताया। महिलाओं का आरोप है कि बिना वर्दी में होने के कारण उन्हें बच्चों के अपहरण का शक हुआ। इसी दौरान कार सवारों ने अनमोल पुत्र महेंद्र, अनिल पुत्र कमल सिंह और शिवम पुत्र राजू, तीनों की उम्र करीब 16 वर्ष, को पकड़कर कार में बैठाने का प्रयास किया।

Sunil Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, एटाetahsunilmishra@newstracksite.vocalwire.com
Next Story