Etah News: पुलिस ने शातिर आरोपी को छह अवैध तमंचों और दो जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा

Etah News: एटा के जैथरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जांच अभियान के दौरान एक युवक को छह अवैध तमंचों और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Sunil Mishra
Published on: 6 Aug 2026 5:12 PM IST
jaithra-police-arrested-youth-with-six-illegal-countrymade-pistols
X

लिस ने शातिर आरोपी को छह अवैध तमंचों और दो जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा (Photo- Newstrack)

Etah News: एटा जनपद में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जैथरा पुलिस ने वृहस्पतिवार को एक युवक को छह अवैध तमंचों और दो जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध हथियारों की तस्करी और इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त को जैथरा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम गश्त और संदिग्ध लोगों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने कस्बा जैथरा के मोहल्ला नेहरूनगर निवासी अंशुल पुत्र रमेश सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से छह अवैध तमंचे और 315 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है।

पुलिस जांच में जुटी

एक ही व्यक्ति के पास से बड़ी संख्या में तमंचे बरामद होने के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इन हथियारों को कहां से लेकर आया था और इन्हें किस उद्देश्य से रखा गया था। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है। साथ ही हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।


मामले में जैथरा थाने में मुकदमा संख्या 269/2026 के तहत धारा 9/25 आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष जैथरा सुनील मिश्रा वर्मा का कहना है कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक रमेश चंद, कांस्टेबल संजय सिंह, कांस्टेबल सत्यम और रिजर्व कांस्टेबल आशुतोष शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Sunil Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, एटाetahsunilmishra@newstracksite.vocalwire.com
Next Story