TRENDING TAGS :
Etah News: एटा में मासूम से गलत हरकत का आरोप, 16 वर्षीय किशोर गिरफ्तार, जांच जारी
Etah News: एटा के जलेसर में मासूम से गलत हरकत के आरोप में 16 वर्षीय किशोर गिरफ्तार किया गया। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर बच्चे का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।
एटा में मासूम से गलत हरकत का आरोप, 16 वर्षीय किशोर गिरफ्तार, जांच जारी (Photo- Social Media)
Etah News: जलेसर थाना क्षेत्र के महावीरगंज मोहल्ले में रविवार को साढ़े तीन वर्षीय मासूम बच्चे के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी 16 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्चे का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ले का ही 16 वर्षीय किशोर चार वर्षीय मासूम को घर पर खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। आरोप है कि वह बच्चे को पास की झाड़ियों में ले गया, जहां उसने उसके साथ कुकृत्य किया। इसी दौरान झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
लोगों ने वहां किशोर को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश और चिंता का माहौल है।
प्रभारी निरीक्षक जलेसर अखिलेश दीक्षित ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्चे का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार मामले में विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मोहल्ले में भी लोगों में रोष है। पुलिस ने परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।


