TRENDING TAGS :
Etah News: ग्राहक बनकर आया शातिर चोर, ज्वेलर्स की दुकान से सवा तीन लाख का सोना लेकर फरार
Etah News: एटा के घंटाघर बाजार स्थित गोपाल ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर पहुंचे युवक ने 3.25 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर फरार हो गया।
Etah News: एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में दिनदहाड़े एक शातिर चोर ग्राहक बनकर ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचा और दुकानदार की आंखों में धूल झोंककर लाखों रुपये का सोना लेकर फरार हो गया। घटना शहर के व्यस्त घंटाघर बाजार स्थित गोपाल ज्वेलर्स की है, जहां चोरी की वारदात के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार एक अज्ञात युवक ग्राहक बनकर गोपाल ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचा और दुकानदार से सोने की अंगूठियां दिखाने को कहा। उस समय दुकान पर संचालक के पिता मौजूद थे, जो अस्वस्थ बताए जा रहे हैं। दुकानदार अंकित के मुताबिक आरोपी ने अलग-अलग डिजाइन के आभूषण देखने की बात कही। इसी दौरान दूसरी दुकान से भी कुछ सोने के आभूषण मंगवाए गए।
आरोप है कि जैसे ही करीब 22.400 मिलीग्राम सोने के आभूषण ट्रे में रखकर दिखाए गए, आरोपी मौका पाकर पूरा ट्रे उठाकर फरार हो गया। चोरी गए सोने की कीमत करीब 3 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली नगर इंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल राठी और गोदाम चौकी प्रभारी अंकुश राघव भी पहुंचे।
क्या बोले पीड़ित दुकानदार
दुकान संचालक अंकित ने बताया, “एक युवक ग्राहक बनकर आया था। उसने सोने की अंगूठियां दिखाने को कहा। जैसे ही ट्रे में आभूषण रखे गए, वह मौका पाकर सोना लेकर भाग गया। मेरे पिता दुकान पर बैठे थे और उनकी तबीयत भी ठीक नहीं है।”
अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने बताया कि आज दोपहर गोपाल ज्वैलर्स की दुकान पर एक व्यक्ति ज्वैलरी खरीदने आता है दुकान मालिक 75 साल के बुजुर्ग व्यक्ति है वह दिखाने के लिए लिए कुछ ज्वैलरी अपने भाई की दुकान से मगाते है एक अंगूठी और एक पैंडल दिखाते हैं इसी बीच वह वृद्ध दुकान दार का ध्यान भटका कर दोनों चीजें लेकर चला जाता है कुछ समय बाद जब वह समझ पाते हैं तो वह आवाज लगाकर बताते है।
घटना की सूचना कोतवाली नगर पुलिस को दी जाती है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के आधार पर पहचान कर रही है।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक प्रेम पाल सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


