Etah News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, एसएसपी ने दिए निर्देश

Etah News: सकीट थाना क्षेत्र की युवती ने युवक पर एक साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। एसएसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल कराया जाएगा।

Sunil Mishra
Published on: 25 Nov 2026 8:15 PM IST
Girlfriend accused of misconduct by giving marriage ceremony, SSP issues instructions
X

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, एसएसपी ने दिए निर्देश (Photo- Newstrack)

Etah News: एटा जनपद के सकीट थाना क्षेत्र की एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। थाने में शिकायत के बावजूद भी वह तीन दिन दिन तक कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जि से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सकीट को रिपोर्ट दर्ज कराकर पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।

पीड़िता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि करीब एक वर्ष से एक युवक उसके संपर्क में था। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। 22 नवंबर को शाम करीब चार बजे वह अपने पिता को खेत पर पानी देने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान युवक उसे हाथ पकड़कर एक प्लॉट में खींच ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

पीड़िता के अनुसार, उसके चीखने-चिल्लाने पर गांव की दो महिलाएं समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और उसे बचाया। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से चला गया।

पुलिस जांच में जुटी

पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद वह परिजनों के साथ थाना सकीट पहुंची और शिकायती प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने न तो उसकी रिपोर्ट दर्ज की और न ही चिकित्सकीय परीक्षण कराया। इसके बाद उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत रखी। एसएसपी ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैंl क्षेत्राधिकार सकीट नीतेश गर्ग ने बताया घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Sunil Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, एटाetahsunilmishra@newstracksite.vocalwire.com
Next Story