Etah: भीषण गर्मी में वन विभाग के जंगल में लगी भीषण आग, दो घंटे से बुझाने में जुटीं चार दमकल गाड़ियां

Etah News: एटा-अलीगंज मार्ग पर वन विभाग के जंगल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज गर्मी और हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई। चार दमकल गाड़ियां दो घंटे से आग बुझाने में जुटी हैं।

Sunil Mishra
Published on: 20 May 2026 3:26 PM IST
Etah: भीषण गर्मी में वन विभाग के जंगल में लगी भीषण आग, दो घंटे से बुझाने में जुटीं चार दमकल गाड़ियां
X

Etah News

Etah News: जनपद मुख्यालय के एटा अलीगंज मार्ग पर वन विभाग के जंगल में अचानक आग लग जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर चार दमकल की गाडियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गयी भीषण गर्मी और तेज हवाओं के बीच बुधवार को शहर की गल्ला एवं सब्जी मंडी के सामने अलीगंज मार्ग पर अचानक भीषण आग लग जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई तथा आग पर काबू पाने के प्रयास तेजी से शुरू कर दिए गए।

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर आग लगी है वहां हजारों की संख्या में बबूल तथा अन्य पेड़ मौजूद हैं। भीषण गर्मी में तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और तेज हवाएं चलने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया दमकल कर्मी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है अभी दो घंटे से चार गाडियां आग बुझाने में जुटी है गर्मी अधिक होने के कारण आग जल्दी नहीं बुझ रही है।आधे से अधिक आग पर काबू पा लिया गया है। जल्द ही पूरे स्थान पर आग पर काबू पा लिया जाएगा

घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप स्थित होने के कारण प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ गई। एहतियात के तौर पर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को खाली करा दिया है तथा लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की हिदायत दी गई। दमकल कर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाने में जुटे हुए हैं।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि भीषण गर्मी और सूखी झाड़ियों के चलते आग भड़की हो सकती है, हालांकि प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। देर शाम तक आग बुझाने का कार्य जारी रहा।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story