TRENDING TAGS :
Etah News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Etah News: एटा के अलीगंज में 11 दिन पहले हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। प्रेमिका के पति को पकड़े जाने के डर से गोली मारने का आरोप।
प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार (Photo- Newstrack)
Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के थाना अलीगंज पुलिस, स्वाट टीम और जनपदीय सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 11 दिन पूर्व हुई युवक की हत्या की सनसनीखेज वारदात खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किशोर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध 315 बोर का तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू
अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के अनुसार, 9 जून 2026 को ग्राम साडरपुर निवासी मुलायम सिंह ने सूचना दी थी कि उनका भतीजा आशीष पुत्र रनवीर अपनी पत्नी को शौच के लिए खेत पर ले गया था। वापस लौटते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने आशीष को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल आशीष को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में थाना अलीगंज में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जि के टीम बना कर शीघ्र खुलासे के आदेश तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर घटना का खुलासा करते हुए ग्राम अमरोली निवासी किशोर (38) नामक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके ग्राम साडरपुर की एक महिला से अवैध संबंध थे।
घटना से एक रात पहले वह महिला से मिलने पहुंचा था, लेकिन महिला ने न तो फोन उठाया और न ही दरवाजा खोला। इससे नाराज होकर वह वापस लौट रहा था। इसी दौरान मृतक आशीष प्रेमिका के पति ने उसे पकड़ लिया और शोर मचाते हुए अपने चाचा को आवाज दी। पहले भी ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने और मारपीट का सामना कर चुके आरोपी को दोबारा पिटाई का डर सताने लगा। इसी भय में उसने अपने पास मौजूद अवैध तमंचे से आशीष को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने बताया
अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए गठित टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध तमंचा, तीन जिंदा कारतूस तथा घटनास्थल से एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।
हत्या के पीछे का कारण प्रेम प्रसंग निकाला जिसमें आरोपी मृतक की बीवी से मिलने उसके घर गया और जब उसने देख लिया तो पकड़े जाने के भय से उसे गोली मार दी आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है ।


