TRENDING TAGS :
Etah News: भंडारे में जा रहे दो समधियों की बाइक को इको कार ने मारी टक्कर, मौत, दूसरा गंभीर घायल
Etah News: एटा में भंडारे में शामिल होने जा रहे दो समधियों की बाइक को इको कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Etah News(Photo-Social Media)
Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के सकीट थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों रिश्ते में समधी बताए जा रहे हैं और भंडारे में शामिल होने जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना जैथरा क्षेत्र के ग्राम केसरपुर निवासी 40 वर्षीय स्नोत कुमार अपने समधी के साथ बाइक से पुठ यादवान से खर्गपुर स्थित भंडारे में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सकीट थाना क्षेत्र के कोच्चि डेरा के पास उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार इको कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने जांच के बाद 40 वर्षीय स्नोत कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल का उपचार जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। थाना प्रभारी सकीट विदेश कुमार राठी ने बताया ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है मामले की जांच की जा रही है तथा इको कार और उसके चालक की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


