Etah News: पेट्रोल पंप पर युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

Etah News: एटा में पेट्रोल पंप पर एक युवक की कथित पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वीडियो की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।

Sunil Mishra
Published on: 14 Jun 2026 2:21 PM IST
Etah News
X

Etah News(Photo-Social Media)

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा शहर के एक पेट्रोल पंप पर युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वीडियो में कई लोग एक युवक को डंडों तथा लात-घूंसों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वायरल वीडियो को कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज तिराहा स्थित एक पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है। वीडियो में पेट्रोल पंप के कर्मचारी युवक को घेरकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, मारपीट के कारणों और युवक की पहचान को लेकर शुरुआती तौर पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी थी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी।

वहीं इस बाबत जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर प्रेमपाल सिंह ने बताया कि जीटी रोड स्थित खेमका पेट्रोल पंप पर चोरी की एक घटना होने की जानकारी मिली है, जिसका वीडियो वायरल बताया जा रहा है। उनके अनुसार, एक कथित शराबी युवक चोरी करते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद पेट्रोल पंप का स्टाफ उसे डंडे से मारता हुआ वीडियो में दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक न तो पेट्रोल पंप प्रबंधन की ओर से कोई तहरीर दी गई है और न ही संबंधित युवक या उसके परिजन थाने पहुंचे हैं। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Sunil Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Mishra

Next Story