Etah News: ओयो होटल में पति ने पत्नी को कथित प्रेमी सिपाही के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा

Etah News: एटा के ओयो होटल में महिला और एक युवक के मिलने की सूचना पर हंगामा हुआ। पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Sunil Mishra
Published on: 2 July 2026 6:06 PM IST
Husband Caught Wife Celebrating Rangarelia With Alleged Lover Constable At Oyo Hotel
X

ओयो होटल में पति ने पत्नी को कथित प्रेमी सिपाही के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा (Photo- Newstrack)

Etah News: एटा जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित कासगंज रोड पर बाई पास के आगे एक ओयो होटल में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवक ने दो माह पूर्व शादी होकर आई अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथ रंगरेलियां मनाते हैं पुलिस और मीडिया के साथ मय कैमरे के सामने में पकड़ लिया वही होटल के कमरे के डस्टबिन से आपत्ति जनक वस्तु भी बरामद हुई है। पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। पूरे घटनाक्रम के दौरान होटल परिसर में लोगों और मीडिया की भीड़ लग गई।

पति अभिषेक यादव का आरोप है कि उसकी शादी करीब दो माह पहले पिलुआ के एक गांव से हुई थी शादी के बाद से ही पत्नी की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही थी जिसका आज पटाक्षेप हो गया सब कुछ खुल गया। उनका कहना है कि यदि पत्नी को कथित प्रेमी के साथ ही रहना था तो विवाह क्यों किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी पहले भी कई बार कथित प्रेमी से मिलने जाती थी और इस बार उसे होटल में रंगे हाथ पकड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार महिला ससुराल से मैके गयी हुई थी वहां से वह अपने प्रेमी से मिलने आज लगभग साढे दस बजे होटल पहुंच गयी।

मामले की जांच जारी

होटल से कमरे में महिला के साथ पकड़ा गया युवक का नाम रविन्द्र कुमार सिंह है, जो पुलिस विभाग में सिपाही बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल उसकी तैनाती और अन्य तथ्यों की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच की जा रही है।

होटल प्रबंधन का कहना है कि होटल में आने वाले सभी ग्राहकों से आधार कार्ड लेकर उनका विवरण रजिस्टर में दर्ज किया जाता है और नियमानुसार कमरा किराए पर उपलब्ध कराया जाता है।इनकी भी मय आधार कार्ड के पढ़ी रजिस्टर में दर्ज है।

थाना प्रभारी अरुण पवार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा गया तथा दोनों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। मामले की जांच की जा रही है और शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

युवक और महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मिले

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बताया कि होटल में एक युवक और महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं। दोनों बालिग हैं। युवक के पुलिसकर्मी होने की भी जांच कराई जा रही है। यदि किसी पक्ष की ओर से तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों के परिजन थाना कोतवाली देहात पहुंचे हुए थे और आपसी स्तर पर बातचीत जारी थी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने तथा तहरीर आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sunil Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, एटाetahsunilmishra@newstracksite.vocalwire.com
Next Story