Etah News: 40 साल 6 माह की सेवा के बाद विनय पाठक को सम्मानित विदाई

Etah News: नगर पालिका परिषद एटा में 40 साल 6 माह की सेवा पूरी करने पर सेवानिवृत्त कर्मचारी विनय पाठक का सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने शुभकामनाएं दीं।

Sunil Mishra
Published on: 3 July 2026 10:19 PM IST
Honorable Farewell to Vinay Pathak after 40 years and 6 months of service
X

40 साल 6 माह की सेवा के बाद विनय पाठक को सम्मानित विदाई (Photo- Newstrack)

Etah News: नगर पालिका परिषद एटा के सभागार में सोमवार को चार दशक से अधिक समय तक अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ कर्मचारी विनय पाठक के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। करीब 40 वर्ष 6 माह की निष्कलंक सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए विनय पाठक को साथियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा आत्मीय शब्दों के साथ विदाई दी। समारोह का माहौल कई बार भावुक हो उठा और उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की चेयरमैन सुधा गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि पंकज गुप्ता, पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा, अनिल मिश्रा, कौशल उपाध्याय, रमाकांत तिवारी, प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुनील मिश्रा, बार एसोसिएशन के सचिव शर्मा, अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह, टीएसआई अक्षित मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बाल कपूर ने किया।

अपने संबोधन में विनय पाठक ने कहा कि नौकरी के पूरे कार्यकाल में उन्हें सभी वर्तमान और पूर्व चेयरमैन, अधिकारियों तथा सहकर्मियों का भरपूर स्नेह, सहयोग और सम्मान मिला। इसी अपनत्व और विश्वास के कारण वह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कर सके। उन्होंने सभी साथियों और परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह ने कहा कि भले ही उन्हें एटा आए छह माह हुए हों, लेकिन इस दौरान उन्होंने विनय पाठक को एक बेहद व्यवहारकुशल, ईमानदार और मेहनती कर्मचारी के रूप में जाना। उन्होंने उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

चेयरमैन प्रतिनिधि पंकज गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों के बावजूद विनय पाठक ने अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया। उनकी कार्यशैली और सरल स्वभाव हमेशा याद किए जाएंगे।

समारोह के अंत में नगर पालिका परिवार ने तालियों की गड़गड़ाहट और शुभकामनाओं के साथ विनय पाठक को सम्मानपूर्वक विदाई दी। यह केवल एक कर्मचारी की सेवानिवृत्ति नहीं, बल्कि चार दशक से अधिक समय तक संस्थान को समर्पित एक कर्मयोगी को भावभीनी श्रद्धा और सम्मान के साथ दी गई विदाई थी, जिसने उपस्थित हर व्यक्ति को भावुक कर दिया।

Sunil Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, एटाetahsunilmishra@newstracksite.vocalwire.com
Next Story