Etah News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Etah News: पिलुआ थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ और वैधानिक कार्रवाई के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Sunil Mishra
Published on: 12 Jun 2026 3:23 PM IST
Wanted accused in misdemeanor case with minor arrested, police sent to jail
X

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल (Photo- Newstrack)

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के पिलुआ थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में आरोपी जसवंत पुत्र रामपाल निवासी ग्राम लालपुर, थाना निधौली कलां वांछित चल रहा था। पीड़िता से संबंधित मामले में उसके खिलाफ थाना पिलुआ में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर था और उसकी तलाश की जा रही थी।

वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चलाया था अभियान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी के निर्देशन में जनपदभर में अपराधियों और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय तथा क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह के पर्यवेक्षण में पिलुआ थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी थी।

थानाध्यक्ष संदीप कुमार राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी जसवंत को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने लाकर पूछताछ की गई और मुकदमे से संबंधित आवश्यक साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई।

क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाहा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मामले की विवेचना जारी है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं अपनाई जा रही हैं।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है तथा ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Sunil Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Mishra

Next Story