TRENDING TAGS :
Etah News: एटा पुलिस को बड़ी सफलता: हत्या के प्रयास के मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
Etah News: एटा पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार 25 हजार के इनामी समर्थ पुंढीर को गिरफ्तार किया। आरोपी पर हत्या, अपहरण समेत 8 मुकदमे दर्ज हैं।
एटा पुलिस को बड़ी सफलता: हत्या के प्रयास के मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार (Photo- Newstrack)
Etah News: एटा उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के अथाना कोतवाली नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था और उसके खिलाफ 8 गंभीर गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चला अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपद भर में वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त समर्थ पुंढीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक प्रेम पाल सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपी समर्थ पुंढीर पुत्र राजू पुंढीर निवासी अशोक नगर थाना कोतवाली नगर एटा का नाम थाना कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 78/26 धारा 333, 115(2), 351(3), 109 बीएनएस में सामने आया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी और वह फरार था।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, अपहरण, एससी-एसटी एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में पूर्व से आठ मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस उसे सक्रिय अपराधी मान रही थी।
गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह और उपनिरीक्षक अभिषेक वत्सल के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।


