Etah News: एटा में युवतियों से अभद्रता मामले में दरोगा व हेड कांस्टेबल निलंबित, एसएसपी की कार्रवाई

Etah News: एटा में युवतियों से अभद्रता और पीछा करने के आरोप में दरोगा व हेड कांस्टेबल निलंबित किए गए। सोशल मीडिया वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई हुई।

Sunil Mishra
Published on: 22 May 2026 3:04 PM IST
Etah News
X

Etah News(Photo-Social Media)

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में स्कूटी सवार युवतियों द्वारा लगाए गए पीछा करने, अभद्रता और छेड़छाड़ के आरोपों के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में शामिल बताए जा रहे दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला तेजी से तूल पकड़ गया था।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर शाम करीब 8:30 बजे जीटी रोड पर दो युवतियों ने कार सवार पुलिसकर्मियों पर पीछा करने, स्कूटी में टक्कर मारने और अभद्र व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए थे। हंगामे के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को थाने ले जाकर पूछताछ की गई, जहां प्रारंभिक जांच में उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा मामला

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दरोगा राहुल वालियान और हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि वायरल वीडियो और प्रारंभिक जांच के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

14 घंटे के भीतर हुई त्वरित कार्रवाई

बताया जा रहा है कि घटना के करीब 14 घंटे के भीतर ही विभागीय कार्रवाई अमल में लाई गई, जिसे पुलिस की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है।

जनता में मिला मिला-जुला संदेश

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को आम जनता के बीच सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि कोई भी व्यक्ति, चाहे वह वर्दी में ही क्यों न हो, कानून का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Anjali Soni

Anjali Soni

News Publisher Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story