Etah News: एसएसपी, ने रात्रि गश्त कर कांवड़ियों से सीधा संवाद कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

Etah News: श्रावण मास में एसएसपी डॉ. इलामारन ने कांवड़ यात्रा मार्ग का रात्रि निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी और श्रद्धालुओं से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

Sunil Mishra
Published on: 30 July 2026 9:02 AM IST
Etah News: एसएसपी, ने रात्रि गश्त कर कांवड़ियों से सीधा संवाद कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा
X

Etah News 

Etah News: श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जि ने बुधवार को स्कैन कर काबडियों के गुजरने वाले प्रमुख मार्ग एटा सोरों, कछला पर देर रात थाना मिरहची एवं थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रात्रि भ्रमण के दौरान एसएसपी ने कांवड़ मार्ग पर बनाए गए पुलिस सहायता केंद्रों, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बनाए रखने और लगातार गश्त करने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ियों से सीधे संवाद कर उनकी यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं से उनकी समस्याएं पूछीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि जनपद पुलिस उनकी सुरक्षा एवं सुगम यात्रा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर श्रद्धालु तत्काल पुलिस सहायता केंद्र या ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से संपर्क करें, जिससे समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके।

एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जाए, ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही पुलिस बल को लगातार भ्रमणशील रहने और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए।

जनपद पुलिस द्वारा श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। रात्रि निरीक्षण और नियमित गश्त के माध्यम से पुलिस प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि श्रद्धालुओं की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।

Sunil Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, एटाetahsunilmishra@newstracksite.vocalwire.com
Next Story