TRENDING TAGS :
Etah News : पुलिस परिवार के बच्चों के लिए शुरू हुआ समर कैंप, प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच
Etah News : एटा पुलिस लाइन में वामा संस्था के समर कैंप का शुभारंभ, बच्चों की प्रतिभा निखारने पर जोर।
Eta Police Summer Camp
Etah News : एटा।की पुलिस लाइन में में आज वामा संस्था द्वारा गर्मी की छुट्टियों को बच्चों के लिए यादगार और रचनात्मक बनाने की दिशा में मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित बहुद्देशीय कक्ष में समर कैंप का शुभारंभ किया गया। वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में पुलिस परिवारों के बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मक क्षमता के संवर्धन तथा अवकाश के समय का सकारात्मक उपयोग सुनिश्चित करना है।
आज के समर कैंप का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन तथा वामा सारथी अध्यक्षा डॉ. प्रगति ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर वामा सारथी से जुड़ी पदाधिकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। उद्घाटन के साथ ही बच्चों में उत्साह और जिज्ञासा का माहौल देखने को मिला।
शिविर के दौरान बच्चों के लिए बुक फेयर, चित्रकला, नृत्य, संगीत, योग, खेलकूद, सामान्य ज्ञान, व्यक्तित्व विकास और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने और उनमें आत्मविश्वास विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों का मानना है कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के महत्व से अवगत कराया। साथ ही उन्हें जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अधिकारियों ने कहा कि प्रतिभा तभी निखरती है जब उसे सही अवसर और उचित मार्गदर्शन मिले।
समर कैंप में उपस्थित अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को नई सीख देने के साथ-साथ उन्हें सकारात्मक वातावरण प्रदान करते हैं। वामा सारथी की यह पहल पुलिस परिवारों के बीच आपसी समन्वय और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास मानी जा रही है।


