Etah News: अहमदाबाद में एटा की प्रतिभाओं को सरदार पटेल अवार्ड

Etah News: एटा की प्रतिभाओं का सम्मान,ज्ञानेन्द्र रावत, संजीव यादव, नरेंद्र सिंह व डॉ. नीतू यादव को मिला सरदार पटेल मेमोरियल अवार्ड

Sunil Mishra
Published on: 24 May 2026 5:45 PM IST
Etah News
X

Etah News (Social Media)

Etah News: जनपद एटा की प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाते हुए गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में जिले का गौरव बढ़ाया। ओम फिल्म सिटी, अहमदाबाद में पीपलमैन फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में एटा के समाजसेवी, शिक्षाविद एवं प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े कई व्यक्तित्वों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत को पर्यावरण संरक्षण और जनजागरण के क्षेत्र में तीन दशकों से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए "भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल अवार्ड" प्रदान किया गया।

वहीं एटा के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं शिक्षा प्रेमी संजीव कुमार यादव को शिक्षा, खेल एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संजीव यादव पिछले दस वर्षों से एटा के ऐतिहासिक राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में पुस्तक महोत्सव का सफल आयोजन कर रहे हैं तथा छात्रों के शैक्षिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

इसके अलावा नरेंद्र सिंह यादव, जो पंचायत विकास एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, तथा डॉ. नीतू यादव, प्रधानाचार्या, श्री रामचंद्र अग्रवाल बालिका इंटर कॉलेज, हाथरस को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा, प्रशासन, पुलिस एवं खेल जगत सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कुल 31 विभूतियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में जैनाचार्य लोकेश मुनि, कैरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. संजीव शर्मा, प्रो. संजीव सूद, डॉ. रघुराज प्रताप सिंह, अशोक मेहता, नितिन मुनोट जैन, डॉ. राजीव सिंह तथा आयुष मंत्रालय भारत सरकार के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. आयुष मिश्रा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

एटा जनपद से जुड़े सम्मानित व्यक्तित्वों की इस उपलब्धि पर जिले के शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Mail ID - rkvajpei@gmail.com

An innovative journalist with great ideas

Next Story