Siddharthnagar News: उसका में छात्र छात्राओं, लाभार्थियों को साईकिल वितरण हुआ संपन्न

Siddharthnagar News: उसका बाजार नगर पंचायत में अनुदान पर साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ, छात्र-छात्राओं और जरूरतमंद लाभार्थियों को रियायती दर पर साइकिलें प्रदान की गईं।

Intejar Haider
Published on: 7 Jun 2026 8:28 PM IST
Bicycles distributed to students and beneficiaries
X

उसका में छात्र छात्राओं, लाभार्थियों को साईकिल वितरण हुआ संपन्न (Photo- Newstrack)

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर। उसका बाज़ार नगर पंचायत में रविवार को शिवमन्दिर परिसर में अनुदान पर साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को रियायती दर पर साइकिलें वितरित की गईं। इस दौरान नगर पंचायत पायोहारी आश्रम के महंत लालबहादुर दास और भाजपा नामित सभासद पवन जायसवाल सहित भाजपा के मण्डल उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश वर्मा ने लाभार्थियों को साइकिलें सौंपीं। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी, स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

नगर पंचायत पायोहारी आश्रम महंत लालबहादुर दास ने अपने संबोधन में कहा कि साइकिल वितरण योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों, श्रमिकों तथा जरूरतमंद नागरिकों को कम खर्च में आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है,जिससे उनका समय और धन दोनों की बचत हो सके।

साइकिल मिलने से छात्र-छात्राओं के खिल उठे चेहरे

भाजपा मनोनीत सभासद पवन जायसवाल ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसी योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। साइकिल मिलने से छात्र-छात्राओं को विद्यालय और महाविद्यालय आने-जाने में आसानी होगी, वहीं अन्य लाभार्थी भी अपने दैनिक कार्यों को सुगमता से पूरा कर सकेंगे।


इस दौरान साईकिल प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने कार्यक्रम के आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया उनका कहना था कि इस साईकिल वितरण योजना से और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिलेगी।

इस कार्यक्रम में रामायन मिश्रा, राहुल दुबे, दिलीप मिश्रा, अशोक जायसवाल,राजनाथ सिंह, विशाल रावत, प्रभात मिश्रा, भोला गोंड, राजकुमार सहानी, दुर्गावती यादव, शुभम प्रजापति, रामबेलास , अवनीश जायसवाल, आनंद वर्मा आदि लोग मौजूद रहें।

Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

Next Story