एटा में जानलेवा हमले और जातिसूचक टिप्पणी के दोषी को सात साल की सजा, 35 हजार रुपये जुर्माना

Etah News: एटा में जानलेवा हमला और जातिसूचक टिप्पणी के मामले में जिला न्यायालय ने दोषी को सात साल की सजा सुनाई है। साथ ही 35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

Sunil Mishra
Published on: 26 Nov 2026 10:30 PM IST
एटा में जानलेवा हमले और जातिसूचक टिप्पणी के दोषी को सात साल की सजा, 35 हजार रुपये जुर्माना
X

Etah News: जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और जानलेवा हमला करने के मामले में एटा की जिला न्यायालय ने एक अभियुक्त को सात वर्ष के साधारण कारावास और 35 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप आया है।

पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल 2025 को वादी ने थाना जलेसर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्त ने उसके पुत्र के प्रति जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और उस पर जानलेवा हमला किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 161/2025 धारा 109, 352 बीएनएस, 3(2)(5) एससी-एसटी एक्ट तथा 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया था।

विवेचना के दौरान पुलिस ने दिनेश यादव पुत्र रवेंद्र पाल यादव निवासी काजीपुर बदनपुर, थाना सकरौली, एटा, हाल निवासी डॉ. श्याम बाबू वाली गली, मोहल्ला शेरगंज, थाना जलेसर को अभियुक्त बनाया। विवेचक ने साक्ष्य संकलन और गुणवत्ता के साथ जांच पूरी कर 30 मई 2025 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मामले को प्राथमिकता से लेते हुए मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन शाखा ने न्यायालय में प्रभावी पैरवी की। इसके परिणामस्वरूप 26 नवंबर 2026 को जिला एवं सत्र न्यायालय (डीजे कोर्ट), एटा के जिला जज राकेश धर दुबे ने अभियुक्त को सात वर्ष के साधारण कारावास और 35 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।

पुलिस अधिकारियों ने इसे प्रभावी विवेचना और न्यायालय में मजबूत पैरवी का परिणाम बताया है।

Sunil Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, एटाetahsunilmishra@newstracksite.vocalwire.com
Next Story