Etah News: विजय मिश्रा बने नूहखेड़ा मंडल प्रभारी, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Etah News: एटा जनपद में भाजपा संगठन विस्तार के तहत विजय मिश्रा को नूहखेड़ा मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया, जिससे क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

Sunil Mishra
Published on: 20 May 2026 7:33 PM IST
Etah News: विजय मिश्रा बने नूहखेड़ा मंडल प्रभारी, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
X

Etah News

Etah News: एटा जनपद में भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार अभियान के तहत जनपद एटा के विभिन्न मंडलों में नए मंडल प्रभारियों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विजय मिश्रा को नूहखेड़ा मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य की सहमति से जनपद के सभी मंडलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने सभी नवनियुक्त मंडल प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक ले जाने में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

विजय मिश्रा लंबे समय से भाजपा संगठन एवं शिक्षक प्रकोष्ठ में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए नूहखेड़ा मंडल की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक निर्णय बताया है।इसके अलावा जलेसर विधानसभा क्षेत्र में बबिता दिवाकर को जलेसर मंडल, नीलम चौहान को आवागढ़ मंडल, संतोष चौहान को सकरौली मंडल तथा शकुंतला साहू को निधौली नगर मंडल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देकर संगठन को मजबूती प्रदान करने का प्रयास किया गया है।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story