Etawah News: यमुना नदी में दिखाई दिया मगरमच्छ, लोगों में फैली दहशत

Etawah News: यमुना नदी के किनारे मगरमच्छ दिखाई दिए जाने के बाद रोजाना किनारे पर टहलने वाले राजेंद्र दीक्षित ने बताया कि वह रोजाना यहां पर टहलने के लिए आते हैं।

Ashraf Ansari
Published on: 28 Nov 2024 12:56 PM IST
Etawah News: यमुना नदी में दिखाई दिया मगरमच्छ, लोगों में फैली दहशत
X

यमुना नदी में मगरमच्छ   (photo: social media ) 

Etawah News: इटावा के यमुना नदी में एक मगरमच्छ दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला। वहीं लोगों से अपील भी की जा रही है कि वह यमुना नदी के किनारे ना जाएं।

यमुना नदी में मगरमच्छ ने बनाया अपना वास

इटावा में चंबल नदी में अक्सर मगरमच्छ देखे जाने के मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन यमुना नदी में बहुत कम ही मगरमच्छ देखे जाते हैं। लेकिन एक बार फिर से यमुना नदी में मगरमच्छ देखे जाने के बाद लोग काफी दहशत में आ गए। अब लोग यमुना नदी के किनारे पर नहीं जा रहे हैं। बताते चलें कि कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना नदी के किनारे पर रहने वाले लोगों में उस समय दहशत का माहौल देखने को मिला। जब नदी के किनारे पर एक मगरमच्छ तैरता हुआ दिखाई दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने यह पूरा नजारा अपने मोबाइल में कैद कर लिया। मगरमच्छ दिखाई देने के बाद लोग काफी दहशत में है और वन विभाग से इसको पकड़ने की मांग कर रहे।

लोगों में दिख रहा दहशत का माहौल

यमुना नदी के किनारे मगरमच्छ दिखाई दिए जाने के बाद रोजाना किनारे पर टहलने वाले राजेंद्र दीक्षित ने बताया कि वह रोजाना यहां पर टहलने के लिए आते हैं। कुछ दिनों से दिखाई दे रहा है कि यहां एक मगरमच्छ से आता है और काफी देर तक ठहरता भी है। हम लोगों को डर यह है कि कई लोग यमुना नदी के किनारे पर जाते हैं कहीं उनके ऊपर मगरमच्छ हम लाना कर दे। लोगों के द्वारा एक वीडियो भी बनाया गया है जिसमें देखा गया है कि एक मगरमच्छ यमुना नदी के किनारे पर आराम फरमा रहा है। वहीं लोगों का कहना है कि सही समय पर इसको नहीं पकड़ा गया तो यह बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।

Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

Next Story