TRENDING TAGS :
Etawah News: इटावा के बकेवर थाना पुलिस ने घर से लापता 8 वर्षीय बालक को त्वरित कार्रवाई कर सकुशल बराम
Etawah News: इटावा के बकेवर थाना पुलिस ने घर से लापता 8 वर्षीय बालक को त्वरित कार्रवाई कर सकुशल बरामद किया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
Etawah News
Etawah News: इटावा में बकेवर थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील पुलिसिंग का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। घर से अचानक लापता हुए आठ वर्षीय बालक को पुलिस ने कुछ ही समय में सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे के सुरक्षित मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली और इटावा पुलिस की तत्परता की जमकर सराहना की।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार 23 जुलाई 2026 को सिद्धार्थ चौहान उर्फ सिद्धू (8 वर्ष), पुत्र सौरभ चौहान, निवासी आदर्श नगर, बकेवर, चौकी लखना क्षेत्र, घर से बिना किसी को बताए कहीं चला गया था। काफी देर तक बालक के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार ने तत्काल थाना बकेवर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भरथना के पर्यवेक्षण में थाना बकेवर पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए विशेष खोज अभियान शुरू किया। संभावित स्थानों पर सघन तलाशी ली गई, स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई और उपलब्ध सभी माध्यमों का उपयोग करते हुए बालक की तलाश तेज कर दी गई
।पुलिस की सतर्कता और लगातार प्रयासों का परिणाम यह रहा कि कुछ ही समय में बालक को सकुशल खोज लिया गया। इसके बाद आवश्यक सत्यापन और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर सिद्धार्थ को उसकी माता नेहा चौहान के सुपुर्द कर दिया गया।अपने बेटे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशील कार्यशैली और मानवीय दृष्टिकोण की खुले दिल से प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा, सहायता और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस तत्काल कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। इटावा पुलिस ने एक बार फिर यह साबित किया है कि नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए वह 24 घंटे मुस्तैद और हर संभव सहयोग के लिए सदैव तैयार है।


