Etawah News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत, ग्वालियर से दवा लेकर लौट रही थीं

Etawah News: इटावा के उदी मोड़ के पास ट्रेन से उतरने के दौरान करीब 70 वर्षीय रामसखी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह ग्वालियर से इलाज कराकर दवा लेकर घर लौट रही थीं।

Shalini singh
Published on: 17 Nov 2026 1:01 PM IST
Etawah News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत, ग्वालियर से दवा लेकर लौट रही थीं
X

Etawah News

Etawah News: इटावा के थाना बढ़पुरा क्षेत्र के नगला बीरबल गांव की रहने वाली करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उदी मोड़ के पास हुआ। महिला ग्वालियर से इलाज कराकर दवा लेकर ट्रेन से अपने घर लौट रही थीं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतका की पहचान रामसखी पत्नी रामसेवक निवासी नगला बीरबल के रूप में हुई है। उनके बेटे मनोज ने बताया कि उनकी मां इलाज कराने के लिए ग्वालियर गई थीं। सोमवार रात वह दवा लेकर ट्रेन से वापस इटावा लौट रही थीं। इसी दौरान उदी मोड़ के पास ट्रेन की गति धीमी होने पर उन्होंने नीचे उतरने का प्रयास किया।बताया गया कि उतरते समय अचानक उनका पैर फिसल गया या संतुलन बिगड़ गया। इससे वह ट्रेन की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। आनन-फानन में घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने बुजुर्ग महिला का परीक्षण किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। जिस मां के सुरक्षित घर लौटने का इंतजार था, उसकी मौत की खबर से परिजन बदहवास हो गए।अस्पताल प्रशासन की ओर से सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। इस हादसे से नगला बीरबल गांव में भी शोक का माहौल है।

Shalini singh
ABOUT THE AUTHOR

Shalini singh

News Publisher Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.comShalinisingh34678346@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story