Etawah News: फ्री फायर गेम आईडी के नाम पर 2.60 लाख की धोखाधड़ी, तीन गिरफ्तार

Hapur News: इटावा में फ्री फायर गेम आईडी खरीदने के नाम पर 2.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Ashraf Ansari
Published on: 17 Oct 2026 9:06 PM IST
Etawah News: फ्री फायर गेम आईडी के नाम पर 2.60 लाख की धोखाधड़ी, तीन गिरफ्तार
X

Etawah News

Etawah News: इटावा में फ्री फायर गेम की आईडी खरीदने के नाम पर 2.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, 12 बोर की एक अधिया बंदूक, चार जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन, 850 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल की गई अल्टो कार बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में दो के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव निवासी अंशु कुमार ने 15 अक्टूबर को सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि फ्री फायर गेम की आईडी खरीदने के बहाने उन्हें और उनके साथियों को इटावा बुलाया गया। रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद फोन पर मिली लोकेशन के आधार पर वे नगर पालिका जेई आवास के सामने पौधशाला के पास पहुंचे। यहां आरोपियों ने उनके मोबाइल से गेम आईडी ट्रांसफर करा ली और 2.60 लाख रुपये का भुगतान किए बिना फरार हो गए।मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। 16 और 17 अक्टूबर की रात सिविल लाइन तथा बढ़पुरा पुलिस की संयुक्त टीम लॉयन सफारी रोड स्थित ठंडी पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर सफेद अल्टो कार सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बढ़पुरा थाना क्षेत्र के धमना गांव निवासी ओपेन्द्र भदौरिया (24), देवेंद्र (50) और बाहुरी निवासी अभिराम (19) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने गेम आईडी के नाम पर धोखाधड़ी करने की बात बताई। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने पीड़ितों का विश्वास जीतने के लिए ट्रेन टिकट भी बुक कराया था।अवैध हथियार बरामद होने के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कार्रवाई करने वाली दोनों पुलिस टीमों को 20 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

asrafansarietw62@gmail.com
Next Story