Etawah News: अवैध शस्त्रों के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 2 लाइसेंसी रायफल व कारतूस बरामद

Etawah News: इटावा पुलिस ने जसवंतनगर क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर दो लाइसेंसी रायफल, 12 कारतूस और मोबाइल बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

Ashraf Ansari
Published on: 15 May 2026 5:05 PM IST
Etawah News: अवैध शस्त्रों के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 2 लाइसेंसी रायफल व कारतूस बरामद
X

Etawah News

Etawah News: इटावा पुलिस ने अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना जसवंतनगर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान आरोपी के कब्जे से दो लाइसेंसी रायफल, 12 जिंदा कारतूस और एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की थार कार को भी मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराध नियंत्रण और संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना जसवंतनगर पुलिस टीम नगला राठौर मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति थार कार से छिमारा की ओर से जसवंतनगर की तरफ आ रहा है, जिसके पास अवैध शस्त्र हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया और जांच शुरू की।पूछताछ के दौरान आरोपी शस्त्रों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से दो लाइसेंसी रायफल 315 बोर, 12 जिंदा कारतूस और एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उपदेश उर्फ लउवा पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम परसौआ थाना जसवंतनगर जनपद इटावा के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद रायफलें संजीव कुमार और सतेन्द्र नामक व्यक्तियों की हैं, जिन्हें वह ऊसराहार क्षेत्र में एक शादी समारोह में “भौकाल” बनाने और हवाई फायरिंग करने के उद्देश्य से लेकर जा रहा था। पुलिस ने बताया कि दोनों रायफलों के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी कराई जाएगी।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, एससी/एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। मामले में थाना जसवंतनगर पर आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story