TRENDING TAGS :
Etawah News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस की पहल, जागरूकता चौपाल में महिलाओं को किया सशक्त और जागरूक
Etawah News: इटावा के बलरई थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस ने जागरूकता चौपाल लगाकर महिलाओं और ग्रामीणों को सुरक्षा, साइबर अपराध और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
Etawah News
Etawah News: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण अभियान के अंतर्गत इटावा पुलिस लगातार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में थाना बलरई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम बाउथ में एक जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, युवतियों एवं युवाओं ने भाग लिया।
चौपाल का नेतृत्व थाना बलरई के थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने मिशन शक्ति टीम के साथ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना था।चौपाल के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन, नारी सशक्तिकरण, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, बाल सुरक्षा और साइबर ठगी से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1098, 181 और 1930 के उपयोग एवं महत्व के बारे में भी बताया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर लोग तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।
थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक, संदिग्ध या उत्पीड़न संबंधी घटना की सूचना बिना किसी संकोच के तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने साइबर अपराधों से बचने के लिए अनजान कॉल, फर्जी लिंक और ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सलाह भी दी।कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उपलब्ध सहायता तंत्र, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई कि वे चौपाल में प्राप्त जानकारी को अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों तक पहुंचाएं, जिससे जागरूकता का दायरा और अधिक बढ़ सके।


