TRENDING TAGS :
Etawah News: त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, डीएम-एसएसपी ने शांति व्यवस्था के दिए निर्देश
Etawah News: इटावा में आगामी त्योहारों को लेकर डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पीस कमेटी की बैठक की। अधिकारियों ने शांति व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात और साफ-सफाई को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
Etawah News
Etawah News: इटावा में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने की। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए पीस कमेटी के सदस्य, धर्मगुरु और गणमान्य लोग शामिल हुए।बैठक के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से संवाद कर आगामी त्योहारों की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की।
अधिकारियों ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जाएं। किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए सभी लोगों से सहयोग की अपील की गई।जिलाधिकारी और एसएसपी ने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली किसी भी भ्रामक, आपत्तिजनक या विवादित सामग्री पर भरोसा न करें और न ही उसे आगे साझा करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस और प्रशासन को देने के निर्देश दिए गए।बैठक में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि त्योहारों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क रहें। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को सक्रिय रखा जाए और आम लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।अधिकारियों ने जनपदवासियों से अपील की कि सभी आगामी त्योहारों को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। साथ ही शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।बैठक में अपर जिलाधिकारी विपिन कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह समेत प्रशासन और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


