Etawah News: व्यापारियों के साथ पुलिस की गोष्ठी, बाजारों की सुरक्षा और यातायात पर चर्चा

Etawah News: इटावा पुलिस लाइन में एएसपी सिटी बबीता सिंह की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के साथ गोष्ठी हुई, जिसमें बाजारों की सुरक्षा, सीसीटीवी व यातायात व्यवस्था पर चर्चा की गई।

Ashraf Ansari
Published on: 20 Nov 2026 7:40 PM IST
Etawah News: व्यापारियों के साथ पुलिस की गोष्ठी, बाजारों की सुरक्षा और यातायात पर चर्चा
X

Etawah News; इटावा में शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस अधिकारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के बीच गोष्ठी आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजित इस गोष्ठी की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह ने की। इसमें शहर के बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से बाजारों में लगने वाली भीड़ और दुकानदारों द्वारा सड़कों पर सामान रखे जाने से उत्पन्न होने वाली यातायात संबंधी समस्याओं पर बातचीत की। अधिकारियों ने कहा कि सड़कों और फुटपाथों पर सामान रखने से आवागमन प्रभावित होता है, जिससे जाम की स्थिति पैदा होती है। इस समस्या के समाधान के लिए व्यापारियों से आपसी समन्वय बनाकर सहयोग करने और बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने की अपील की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह ने गोष्ठी में मौजूद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यापारियों की शिकायतों और समस्याओं का उचित निस्तारण कराने के निर्देश दिए। साथ ही व्यापारियों और उनके प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक सावधानियां बरतने पर जोर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में पुलिस को जांच में मदद मिल सके। अधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी, संदिग्ध गतिविधि या सुरक्षा संबंधी समस्या होने पर तत्काल संबंधित थाना पुलिस अथवा उच्चाधिकारियों को सूचना देनी चाहिए।

पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित इस गोष्ठी में शहर की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर आपसी सहयोग पर जोर दिया गया। गोष्ठी के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश कुमार सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

asrafansarietw62@gmail.com
Next Story