Etawah News: एसएसपी ने देर रात किया पिकेट व गश्त का औचक निरीक्षण, जनपद भर में चला गाड़ाबंदी अभियान

Etawah News: सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के लिए इटावा में देर रात चला विशेष गाड़ाबंदी अभियान, एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने खुद संभाला मोर्चा।

Ashraf Ansari
Published on: 16 Sept 2026 8:56 AM IST
Etawah News: एसएसपी ने देर रात किया पिकेट व गश्त का औचक निरीक्षण, जनपद भर में चला गाड़ाबंदी अभियान
X

Etawah News

Etawah News: इटावा में कानून एवं शांति व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस ने रातभर गाड़ाबंदी और गश्त मिलान अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में 16 सितंबर 2026 की रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निर्धारित प्वाइंटों पर गाड़ाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई। साथ ही रात्रिकालीन गश्त को प्रभावी बनाते हुए पुलिसकर्मियों ने प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों और थाना क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने स्वयं थाना फ्रेण्ड्स कॉलोनी और थाना इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर रात्रि पिकेट और पुलिस गश्त का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता का जायजा लिया और गश्त मिलान की व्यवस्था को भी चेक किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को रात्रि ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि निर्धारित पिकेट प्वाइंटों पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहें और गश्त व्यवस्था प्रभावी तरीके से संचालित हो।

इटावा पुलिस के अनुसार, रात के समय अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। गाड़ाबंदी और चेकिंग के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।पुलिस का कहना है कि आमजन की सुरक्षा और जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से रात्रिकालीन गश्त, पिकेट, चेकिंग और गाड़ाबंदी को और प्रभावी बनाया जा रहा है।

Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

asrafansarietw62@gmail.com
Next Story