TRENDING TAGS :
Etawah News: ई-रिक्शा में छूटा महिला का ट्रॉली बैग इटावा पुलिस ने बरामद कर लौटाया
Etawah News: इटावा के फ्रेण्ड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने ई-रिक्शा में छूटा महिला का ट्रॉली बैग नौ दिन बाद बरामद कर लिया। बैग में दो सोने की अंगूठियां, चांदी की कमरधनी, सोने का ओम और 4500 रुपये नकद समेत पूरा सामान सुरक्षित मिला।
Etawah News
Etawah News: इटावा में फ्रेण्ड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने ईमानदारी और तत्परता का परिचय देते हुए ई-रिक्शा में छूटा महिला का ट्रॉली बैग सकुशल बरामद कर उसे वापस सौंप दिया। बैग में सोने-चांदी के आभूषण, नकदी समेत अन्य घरेलू सामान रखा हुआ था। अपना खोया हुआ सामान वापस मिलने पर महिला और उनके परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर 2026 को फ्रेण्ड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की भूपस्टेट कॉलोनी निवासी रचना पत्नी गजेन्द्र शाक्य रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा द्वारा अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान जल्दबाजी में उनका ट्रॉली बैग ई-रिक्शा में ही छूट गया। घर पहुंचने पर बैग गायब होने की जानकारी हुई तो महिला परेशान हो गईं। उन्होंने मामले की सूचना थाना फ्रेण्ड्स कॉलोनी पुलिस को दी। महिला ने पुलिस को बताया कि बैग में सोने-चांदी के आभूषण, 4500 रुपये नकद और अन्य घरेलू सामान रखा हुआ था।मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना फ्रेण्ड्स कॉलोनी पुलिस ने बैग की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस टीम ने लगातार खोजबीन और आवश्यक प्रयास किए। करीब नौ दिनों की कोशिशों के बाद पुलिस को सफलता मिली। मंगलवार 24 नवंबर को पुलिस ने महिला का ट्रॉली बैग समस्त सामान सहित सकुशल बरामद कर लिया।इसके बाद पुलिस ने महिला को उनके परिजनों की मौजूदगी में बैग सौंप दिया। बरामद सामान में दो सोने की अंगूठियां, एक चांदी की कमरधनी, एक सोने का ओम, 4500 रुपये नकद और अन्य घरेलू सामान शामिल है। अपना कीमती सामान सुरक्षित वापस पाकर महिला और उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।इस सराहनीय कार्य में थानाध्यक्ष गौरव कुमार, उपनिरीक्षक दयाशंकर वर्मा, कांस्टेबल विनीत कुमार और कांस्टेबल अमित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इटावा पुलिस ने कहा कि आमजन की सहायता, सुरक्षा और विश्वास बनाए रखने के लिए पुलिस सदैव प्रतिबद्ध है।


