Etawah News: पल्सर बाइक की जिद में युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान

Etawah News: इटावा के वैदपुरा में बाइक खरीदने की जिद को लेकर युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को सुरक्षित बचाया।

Ashraf Ansari
Published on: 2 Oct 2026 7:42 PM IST
Etawah News: पल्सर बाइक की जिद में युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान
X

Etawah News

Etawah News: इटावा के वैदपुरा थाना क्षेत्र में पल्सर मोटरसाइकिल खरीदने की जिद को लेकर एक युवक ने कमरे में खुद को बंद कर आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही वैदपुरा थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक की जान बचा ली। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिवार में बड़ा हादसा होने से टल गया।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार 2 अक्टूबर को थाना वैदपुरा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम वैदपुरा निवासी अश्विनी कुमार पुत्र अनिल कुमार, उम्र करीब 21 वर्ष, ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है और आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में वैदपुरा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को कमरे के अंदर पाया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष वैदपुरा और आरक्षी सत्येन्द्र सिंह ने बिना समय गंवाए कार्रवाई शुरू की। पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते पुलिस के पहुंचने से युवक की जान बच गई।

प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि अश्विनी कुमार पल्सर मोटरसाइकिल खरीदने की जिद कर रहा था। परिवार के लोगों ने उसकी मांग पूरी करने से इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर वह कथित तौर पर नाराज और क्षुब्ध था। इसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया।पुलिस की तत्परता के चलते युवक को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद पुलिस ने परिजनों से युवक पर नजर रखने और उसे भावनात्मक रूप से सहयोग देने की अपील की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में भी चर्चा रही। वैदपुरा पुलिस की इस कार्रवाई से एक अनमोल जीवन बच गया।

Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

asrafansarietw62@gmail.com
Next Story