Etawah News: लाखों की चोरी का खुलासा, दो युवकों समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Etawah News: फ्रेंड्स कॉलोनी में मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले गिरफ्तार, 12 लाख के आभूषण, 2.32 लाख रुपये और कार बरामद।

Ashraf Ansari
Published on: 25 Nov 2026 4:02 PM IST
Theft of millions revealed, four accused including two youths arrested
X

लाखों की चोरी का खुलासा, दो युवकों समेत चार आरोपी गिरफ्तार (Photo- Newstrack)

Etawah News: इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। एसओजी, सर्विलांस और फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम ने दो युवकों, एक महिला और चोरी का माल खरीदने वाले सुनार समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 12 लाख रुपये कीमत के जेवर, 2.32 लाख रुपये नकद और चोरी की रकम से खरीदी गई स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 6 मार्च 2026 को प्रकाश नगर, मेहरा चुंगी निवासी सीमा देवी ने मकान में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और अलमारी का लॉक तोड़कर सोने-चांदी के जेवर तथा नकदी चोरी कर ले गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

24/25 नवंबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि देशरमऊ रोड हाईवे अंडरपास के पास खंडहर के निकट एक कार में कुछ लोग चोरी के सामान और रुपये बांट रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर गौतम यादव, आसिफ मंसूरी, राम वर्मा और पूजा यादव को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि पूजा को पड़ोस में रहने वाली सीमा के घर रखे जेवरों की जानकारी थी। उसने गौतम के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। इसके बाद गौतम, आसिफ और पूजा ने 3/4 मार्च की रात वारदात को अंजाम दिया। चोरी के कुछ जेवर आगरा के माही ज्वैलर्स और कुछ इटावा के सुनार राम वर्मा को बेचे गए थे। राम वर्मा ने जेवर गलाने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने 35.850 ग्राम सोना, 541 ग्राम चांदी के आभूषण, 2.32 लाख रुपये नकद और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। आगरा निवासी माही ज्वैलर्स के मालिक विजय माने की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।

Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

asrafansarietw62@gmail.com
Next Story