Etawah News: 40 हजार के अवैध पटाखे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अलर्ट

Etawah News: दीपावली पर ऊसराहार पुलिस ने ताखा गांव में छापेमारी कर 16 किलो पटाखे बरामद किए। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जांच जारी है।

Ashraf Ansari
Published on: 8 Nov 2026 3:53 PM IST
40,000 worth of illegal crackers recovered, one accused arrested
X

40 हजार के अवैध पटाखे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अलर्ट (Photo- Newstrack)

Etawah News: इटावा में दीपावली के मद्देनजर अवैध आतिशबाजी और पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऊसराहार थाना पुलिस ने गांव ताखा में छापेमारी कर एक व्यक्ति को 16 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी और पटाखों के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शासन के निर्देश पर सुरक्षित, सौम्य और दुर्घटनारहित दीपावली संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलेभर में अवैध पटाखा निर्माण, भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 7 नवंबर 2026 को ऊसराहार थाना पुलिस ने गांव ताखा में कार्रवाई करते हुए प्रमोद कुमार (40) पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम ताखा को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक कार्टून और एक प्लास्टिक की बोरी में रखी करीब 16 किलोग्राम आतिशबाजी और बारूद से निर्मित पटाखे बरामद किए। इनकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पटाखों का भंडारण किया था और उन्हें बेचकर मुनाफा कमाने की योजना बना रहा था। पुलिस ने इस मामले में थाना ऊसराहार पर मुकदमा अपराध संख्या 203/2026 के तहत विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1884 की धारा 5/9(ख)1(ख) में अभियोग पंजीकृत किया है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचन्द्र के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन मौर्य के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार, हेड कांस्टेबल योगेश कुमार, कांस्टेबल शिवनाथ, अभिषेक तिवारी और चालक कांस्टेबल नरेंद्र कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

asrafansarietw62@gmail.com
Next Story