Etawah News: पुलिस ने दो शातिर ई-रिक्शा चोर को किया गिरफ्तार, चोरी के वाहन और बैटरियां बरामद

Etawah News: इटावा पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ई-रिक्शा चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरी के 2 ई-रिक्शा और 8 महंगी बैटरियां बरामद हुईं।

Ashraf Ansari
Published on: 24 May 2026 8:50 PM IST
Police arrest two vicious e-rickshaw thieves, recover stolen vehicles and batteries
X

पुलिस ने दो शातिर ई-रिक्शा चोर को किया गिरफ्तार, चोरी के वाहन और बैटरियां बरामद (Photo- Newstrack)

Etawah News: इटावा पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए ई-रिक्शा चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 2 ई-रिक्शा और 8 महंगी ई-रिक्शा बैटरियां बरामद की हैं।

बताते चलें कि थाना सिविल लाइन पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ई-रिक्शा चोरी की घटना में शामिल आरोपी नुमाइश मैदान के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

ई-रिक्शा चोरी करने वाले पकड़े गए

पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपू पुत्र गंगाराम निवासी नगला नधा थाना बसरेहर, हाल निवासी कांशीराम कॉलोनी थाना सिविल लाइन इटावा तथा साजिद खान पुत्र लईक निवासी मोहल्ला शाह कमर थाना कोतवाली, हाल निवासी कांशीराम कॉलोनी के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर ई-रिक्शा चोरी करते थे और चोरी किए गए वाहनों व उनकी बैटरियों को बेचकर पैसा कमाते थे। आरोपियों ने यह भी बताया कि 19 मई 2026 को उन्होंने सरैया चुंगी क्षेत्र से आयुष कंपनी का एक ई-रिक्शा चोरी किया था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में दर्ज मुकदमा संख्या 85/2026 में धारा 303(2) और 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी साजिद खान का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी चोरी से संबंधित मुकदमा दर्ज है।

ई-रिक्शा और बैटरियों को कब्जे में लिया पुलिस ने

पुलिस ने बरामद ई-रिक्शा और बैटरियों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जिससे आपराधिक मामलों पर अंकुश लगाया जा सके।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Publisher Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Experienced Hindi Journalist with 6 Years of Experience

Next Story