Etawah News: इटावा पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 11 ट्रक सीज और 53 वाहनों के ई-चालान

Etawah News: इटावा में पुलिस द्वारा चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान 11 ट्रकों को सीज किया गया और 53 वाहनों के ई-चालान काटे गए। कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

Ashraf Ansari
Published on: 25 May 2026 5:13 PM IST
Etawah News
X

Etawah News(Photo-Social Media)

Etawah News: इटावा जनपद में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बिना वैध दस्तावेजों के वाहन संचालन पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में रविवार को इटावा पुलिस ने थाना कोतवाली, इकदिल और फ्रेण्ड्स कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम के साथ बड़े स्तर पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध परिवहन, बिना परमिट वाहन संचालन और फॉल्टी नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 11 ट्रकों को सीज कर दिया, जबकि 53 वाहनों के ई-चालान किए गए। साथ ही करीब 3 लाख 90 हजार रुपये का शमन शुल्क भी वसूला गया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र इकदिल के मानिकपुर मोड़ और पिलखर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री अभयनाथ त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभयनारायण राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहनों की गहन जांच की। अभियान में उन वाहनों पर विशेष नजर रखी गई जो बिना वैध प्रपत्र, परमिट या नंबर प्लेट के सड़क पर संचालित हो रहे थे। कई वाहनों की नंबर प्लेट पर कालिख लगी होने और दस्तावेज अधूरे पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा राजस्व विभाग और परिवहन विभाग (RTO) के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर संयुक्त कार्रवाई की जा रही है, जिससे अवैध खनन और अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि बिना वैध परमिट या दस्तावेजों के वाहन संचालन न करें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Anjali Soni

Anjali Soni

News Publisher Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story