Etawah News: सपा मुखिया अखिलेश यादव को प्रदीप शाक्य ने दी जन्मदिन की बधाई, 51000 हजार पौधे लगाने की कही बात

Etawah News: सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के तरफ से पर्यावरण को स्वस्थ बनाने के लिए वृक्षों को लगाने के लिए एक लक्ष्य रखा गया है। हम लोग सप्ताह में 51000 पौधे लगाने का काम करेंगे।

Ashraf Ansari
Published on: 1 July 2024 2:50 PM IST
X

सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई (Video: Newstrack)

Etawah News: यूपी के इटावा में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने आज सपा मुखिया अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, साथ ही उनकी लंबी आयु की कामना की। सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि अखिलेश यादव का आज 51 वां जन्मदिन मनाया जा रहा है और उनके जन्मदिन के मौके पर हम लोग आज 51 हजार पौधे लगाने का काम करेंगे।

अखिलेश यादव का आज 51 वां जन्मदिन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 51वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश में सपा के कार्यकर्ता उनका जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसा ही कुछ अखिलेश यादव के गृह जनपद इटावा में भी देखने को मिला जहां पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू के द्वारा सपा पार्टी कार्यालय पर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। दौरान सपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज देश के मसीहा, दलितों, पिछड़ों के रखवाले अखिलेश यादव का जन्मदिन है और उनको उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं और उनकी लंबी आयु की कामना करते हैं।

जिले में लगाए जाएंगे 51000 वृक्ष

सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के तरफ से पर्यावरण को स्वस्थ बनाने के लिए वृक्षों को लगाने के लिए एक लक्ष्य रखा गया है। हम लोग सप्ताह में 51000 पौधे लगाने का काम करेंगे। हम लोगों ने पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी को निर्देश भी जारी किए हैं और अपील भी की है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में छायदार वृक्ष लगाने का काम करें और उसके बाद उनकी रक्षा भी करें। इसमें पीपल, बरगद, नीम जैसे पेड़ शामिल है। इन वृक्षों को लगाने से हमारा पर्यावरण स्वस्थ होगा और साफ भी होगा।

Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

Next Story