Etawah News: सपा ने जिला उपाध्यक्ष को पद से हटाया, पार्टी विरोधी पाई गई गतिविधियां

Etawah News: इटावा में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आलोक दीक्षित को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उन पर आरोप लगे हैं कि वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में पाए गए हैं।

Ashraf Ansari
Published on: 22 Sept 2024 4:36 PM IST
Samajwadi Party removed Etawah District Vice President Alok Dixit due to anti-party activities
X

पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण समाजवादी पार्टी ने इटावा के जिला उपाध्यक्ष आलोक दीक्षित को हटाया: Photo- Newstrack

Etawah News: उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा में समाजवादी पार्टी ने अपने पार्टी से जुड़े जिला उपाध्यक्ष को पद से हटाकर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यहां सपा ने अपने जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी और पद से बाहर निष्कासित कर दिया है। बताते चलें कि समाजवादी पार्टी में जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहे आलोक दिक्षित को लेकर सपा के द्वारा एक जांच कराई गई। यह जांच गोपनीय तरीके से कराई गई और यह पता लगाने की कोशिश की गई कि आलोक दिक्षित सपा को लेकर गलत बयान दे रहे हैं। जांच में यह सत्य पाया गया। जिसके बाद पार्टी कार्यालय की तरफ से एक लेटर जारी किया गया। जिसमें बताया गया कि आलोक दीक्षित को पद से हटाया जाता है।

पार्टी की छवि को आलोक दीक्षित कर रहे थे धूमिल

समाजवादी पार्टी की तरफ से जो लेटर जारी किया गया है उसमें बताया गया है कि आलोक दीक्षित लगातार समाजवादी पार्टी की छवि को धूमिल करने लगे थे। समाजवादी पार्टी की तरफ से पता चला कि आलोक दीक्षित ने जैन समुदाय को लेकर एक अभद्र भाषा का उपयोग किया था। इसमें समाजवादी पार्टी ने कहा है कि जैन समाज के लोग हमारे पार्टी के अभिन्न अंग है। पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू को लेकर भी टिप्पणी की गई थी। जिससे पार्टी की छवि लगातार धूमिल हो रही थी। इसीलिए आलोक दीक्षित को पद से हटाया जाता है।



पार्टी विरोधी गतिविधियों में पाए जाने पर होगी कार्रवाई

वहीं इस मामले से जुड़े उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लेटरपैड की प्रतिलिपि जारी की गई है। वहीं सपा ने बताया है कि जो भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Publisher Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Experienced Hindi Journalist with 6 Years of Experience

Next Story