Etawah News: यातायात प्रभारी ने दिया संदेश, हेलमेट लगाएंगे तो माला गले में होगी, नहीं लगाएंगे तो माला फोटो पर होगी

Etawah News: प्रभारी ने कहा अगर आप हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाएंगे तो आपके गले में माला पहनाई जाएगी और अगर आप हेलमेट पहन कर नहीं चलाएंगे तो ये माला आपकी फोटो पर चढ़ाई जाएगी।

Ashraf Ansari
Published on: 1 Jun 2025 3:14 PM IST
Etawah News
X

Etawah News

Etawah News: इटावा में यातायात प्रभारी ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को एक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अगर आप हेलमेट पहनेगें तो माला गले में होगी और हेलमेट नहीं पहनेंगे तो माला फोटो पर होगी।इटावा में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह इस वक्त काफी सुर्खियों में दिखाई दे रहे हैं। उनके द्वारा लोगों को एक संदेश दिया जा रहा है और अपील की जा रही है कि वह संदेश को अच्छे से समझे और उस पर अमल करें।

बताते चलें कि शास्त्री चौराहे पर यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी अचानक से एक स्कूटी पर तीन युवतियाँ आती हुई दिखाई दी।जिनको प्रभारी ने रोका और उसके बाद लड़कियों को नियमों का पालन करने के बारे में जानकारी देने लगे। प्रभारी सूबेदार सिंह ने एक माला को मंगाया और उसे माला को लड़कियों लड़कियों को पहनने के लिए कहा गया। प्रभारी ने कहा अगर आप हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाएंगे तो आपके गले में माला पहनाई जाएगी और अगर आप हेलमेट पहन कर नहीं चलाएंगे तो ये माला आपकी फोटो पर चढ़ाई जाएगी।

युवतियों ने मानी अपनी गलती

यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह के द्वारा लड़कियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के बाद लड़कियों ने अपनी गलती को माना और कहा कि आगे से ऐसी गलती कभी भी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जब भी हम दो पहिया वाहन चलाएंगे तो हेलमेट का इस्तेमाल करेंगे और बाइक या स्कूटी पर दो से ज्यादा लोगों को नहीं बैठेायेंगे।

यातायात प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि अगर आप दो पहिया वाहन चलाते हैं तो हेलमेट का इस्तेमाल करें और दो ही लोग बाइक या फिर स्कूटी पर बैठे। इसके अलावा अगर आप चार पहिया वाहन चलाते हैं तो सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरूर करें। जिससे आप दुर्घटना का शिकार होने से बच सके।

1 / 3
Your Score0/ 3
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story