आबकारी विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस, अलीगढ़ जहरीली शराब कांड के बाद लिया गया फैसला

अलीगढ़ जहरीली शराब कांड के बाद प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। पुलिस विभाग में हुए तबादलों के बाद अब आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर उप आबकारी आयुक्तों के ट्रांसफर्स किए गए हैं।

Shashwat Mishra
Published on: 4 Jun 2021 6:43 AM IST (Updated on: 4 Jun 2021 6:44 AM IST)
कॉन्सेप्ट फोटो
X

कॉन्सेप्ट फोटो सोशल मीडिया

लखनऊ: अलीगढ़ जहरीली शराब कांड के बाद प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। पुलिस विभाग में हुए तबादलों के बाद अब आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर उप आबकारी आयुक्तों के ट्रांसफर्स किए गए हैं। बताया जा रहा है कि शासकीय हित को ध्यान में रखते हुए, अलीगढ़ समेत 10 मंडलों में इन तबादलों को किया गया है। गौरतलब है कि अलीगढ़ जहरीली शराब कांड में पिछले हफ्ते आबकारी आयुक्त के भी तबादले हुए थे।

आबकारी विभाग में 10 उप आबकारी आयुक्तों के ट्रांसफर्स किए गए हैं। इसमें जैनेंद्र उपाध्याय को उप आबकारी आयुक्त आगरा बनाया गया है। वहीं विजय कुमार मिश्र को उप आबकारी आयुक्त लखनऊ का प्रभार सौंपा गया है। जितेंद्र बहादुर सिंह उप आबकारी आयुक्त गोरखपुर बनाए गए हैं।

जबकि राकेश कुमार सिन्हा उप आबकारी आयुक्त मुरादाबाद बने हैं। श्याम प्रकाश चौधरी को मिर्जापुर प्रभार, रविंद्र कुमार निगम को प्रयागराज मुख्यालय, शैलेंद्र कुमार राय को सहारनपुर प्रभार, लाल बहादुर मिश्र को आजमगढ़ प्रभार, सुनील कुमार मिश्र को झांसी प्रभार और विजय कुमार सिंह को अलीगढ़ भेज दिया गया है।

इन अधिकारियों के हुए तबादले-:

•जैनेंद्र उपाध्याय- उप आबकारी आयुक्त (आगरा)

•विजय कुमार मिश्र- उप आबकारी आयुक्त (लखनऊ)

•जितेंद्र बहादुर सिंह- उप आबकारी आयुक्त (गोरखपुर)

•राजेंद्र कुमार सिन्हा- उप आबकारी आयुक्त (मुरादाबाद)

•श्याम प्रकाश चौधरी- उप आबकारी आयुक्त (मिर्जापुर)

•रविंद्र कुमार निगम- उप आबकारी आयुक्त मुख्यालय (प्रयागराज)

•शैलेंद्र कुमार राय- उप आबकारी आयुक्त (सहारनपुर)

•लाल बहादुर मिश्रा- उप आबकारी आयुक्त (आजमगढ़)

•सुनील कुमार मिश्र- उप आबकारी आयुक्त (झांसी)

•विनय कुमार सिंह- उप आबकारी आयुक्त (अलीगढ़)

आपको बता दें कि अलीगढ़ जहरीली शराब कांड में अब तक मृतकों की संख्या 85 को पार कर चुकी है। पिछले हफ़्ते हुई इस घटना के बाद से ही पुलिस विभाग से लेकर आबकारी विभाग तक तबादलों का दौर जारी है। माना जा रहा है कि आगे आने वाले दिनों में कई अधिकारियों को इधर से उधर किया जा सकता है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shashwat Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Shashwat Mishra

shashwatviratmishra@gmail.com
Shweta
ABOUT THE AUTHOR

Shweta

psweta368@gmail.com
Next Story